New Year celebrations 2023: नए साल के जश्न के लिए उत्तराखंड तैयार, मसूरी समेत ये हिलस्टेशन हुए बुक
न्यू इयर जश्न मनाने के लिए पर्यटक पहाड़ों का रूख करते हैं। जिसके लिए मसूरी, नैनीताल, औली, लैंसडोन, कौसानी, धनोल्टी आदि प्रमुख पर्यटक स्थल है। हालांकि कोविड संक्रमण पर भी न्यू इयर जश्न काफी निर्भर कर सकता है।

नए साल के जश्न के लिए उत्तराखंड के हिल स्टेशन अभी से हाउसफुल होने लग गए हैं। हालांकि बर्फबारी की अभी कोई संभावना न होने की बात सामने आने पर पर्यटक मायूस नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कोविड की आशंका को देखते हुए भी पर्यटक व कारोबारियों में डर भी पैदा हो गया है। फिलहाल इस बात से सभी के चेहरे खिले हुए हैं, कि कमरों से लेकर हर प्रकार की सुविधाओं की बुकिंग फुल हो रही है। हालांकि कोविड संक्रमण पर भी न्यू इयर जश्न काफी निर्भर कर सकता है।
मसूरी, नैनीताल, औली, लैंसडोन, कौसानी, धनोल्टी आदि प्रमुख पर्यटक स्थल
न्यू इयर जश्न मनाने के लिए पर्यटक पहाड़ों का रूख करते हैं। जिसके लिए मसूरी, नैनीताल, औली, लैंसडोन, कौसानी, धनोल्टी आदि प्रमुख पर्यटक स्थल है। इन जगहों पर इस दौरान बर्फबारी की भी आशंका रहती है। लेकिन इस बार अब तक बर्फबारी को लेकर फिलहाल किसी तरह की संभावना बनती हुई नजर नहीं आ रही है। ऐसे में पर्यटकों को अब भी उम्मीद है, कि 31 दिसंबर तक मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग भी 27 दिसंबर के बाद मौसम के बदलने की उम्मीद जता चुका है। ऐसे में पर्यटक और कारोबारी उम्मीद लगाए गए हैं।
उत्तराखंड में न्यू इयर के जश्न की तैयारियां जोरों पर
उत्तराखंड में न्यू इयर के जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं। देहरादून के पास सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में 60 प्रतिशत से ज्यादा होटल बुक हो चुके हैं। जो कि 31 दिसंबर तक लगभग फुल होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान मसूरी में विंटर कार्निवाल का आयोजन भी है। जिसमें भीड़ जुटने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि अब तक बर्फबारी न होने से पर्यटक व कारोबारी मायूस नजर आ रहे हैं। लेकिन 1 जनवरी तक प्रकृति के चमत्कार की उम्मीद है।
औली में नए साल व क्रिसमस के जश्न के लिए होटल हाउसफुल
उधर चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध हिल स्टेशन औली में नए साल व क्रिसमस के जश्न के लिए होटल हाउसफुल हो गए हैं। औली में स्कीइंग को लेकर भी पर्यटक उत्साहित हैं। इसके साथ ही नैनीताल में भी प्रशासन अलर्ट हो गया है। पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट पर मालरोड में डीजे रात दस बजे तक ही बजाया जा सकेगा। इसके लिए भी पुलिस मुस्तैद हो गई है। उधर कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट के दस्तक को देखते हुए सबकी नजर सरकार की एडवाइजरी पर है। फिलहाल मास्क को ही अनिवार्य किया गया है। लेकिन आने वाले दिनों में केस बढ़ने पर पर्यटक व कारोबारियों की परेशानी बढ़ सकती है।
-
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications