New Year Celebration 2024: हट्स, होम स्टे में पहाड़ी सॉन्ग व व्यंजन का तड़का, जानिए कहां और कितना आएगा खर्चा
नए साल का जश्न अगर पहाड़ी अंदाज में पहाड़ की खूबसूरत वादियां में बिताना है तो उत्तराखंड के हट्स और होम स्टे इंतजार कर रहे हैं। जहां इस बार पहाड़ी तड़के के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन होगा। इसके लिए उत्तराखंड के कई इलाकों में तैयारियां शुरू हो गई है। साथ ही इस बार खास इंतजाम भी किए गए हैं।

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हट्स व होम स्टे का कारोबार तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका कांस्पेट पर्यटकों को काफी पसंद भी आता है। यहां पर्यटकों को घर जैसा माहौल मिलता है और खाने के लिए पहाड़ी व्यंजन भी। ऐसे में शांत वातावरण और प्रकृति की खूबसूरती के बीच सादगी से न्यू ईयर मनाने का आनंद ही कुछ ओर हो सकता है।
उत्तरकाशी और टिहरी में आसपास के क्षेत्रों में बनाए गए हट्स नए साल के लिए बुक हो गए है। इसके लिए हट्स संचालकों ने भी बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए खास तैयारियां की है। यहां पर नए साल के जश्न को पहाड़ी कल्चर में मनाया जाएगा इसके लिए हट्स मालिक व ग्रामीण तैयारियों में जुटे हैं। सभी हट्स व करीब आधा से ज्यादा होम स्टे पहले से ही बुक हो चुके हैं।
एक हट्स की कीमत एक रात ठहरने की करीब 15 सौ से 3 हजार रुपये तक है वहीं होम स्टे की कीमत भी एक से दो हजार रुपये है। नए साल के जश्न को देखते हुए हट्स व होम स्टे संचालकों ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। हट्स संचालकों का कहना है कि नए साल का जश्न भी पहाड़ी कल्चर से मनाया जाएगा।
इसके लिए यहां पर गढ़वाली ढोल-नगाड़े भी रखे जाएंगे। साथ ही गढ़वाली गीतों का म्यूजिक भी रखा गया है। इसके अलावा पर्यटकों के लिए गढ़वाली व्यंजन कापली, भटाणी, गहत दाल, उड़द की दाल के पकोड़े, झंगोरा की खीर, फाणा, तिल की चटनी आदि परोसे जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications