उत्तराखंड: धामी मंत्रिमंडल में जल्द शामिल हो सकते हैं नए चेहरे, हाईकमान ने तलब की रिपोर्ट
उत्तराखंड: धामी मंत्रिमंडल में नए चेहरे आने की संभावना तेज
देहरादून, 20 सितंबर। उत्तराखंड में धामी मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरे नजर आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो हाईकमान ने मंत्रियों और विधायकों की रिपोर्ट तलब की है। ऐसे में आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल में बदलाव और फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली हाईकमान से मिलने पहुंचे
उत्तराखंड में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। सूत्रों का दावा है कि इस बार हाईकमान की और से ही संकेत दिए जा चुके हैं। इसके लिए पहले होमवर्क पूरा किया जा रहा है। जिसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली हाईकमान से मिलने पहुंचे हैं।
Uttarakhand | As per sources, there is likely to be a major reshuffle in the state cabinet soon. BJP high command sought confidential reports of ministers & MLAs from CM Pushkar Singh Dhami.
CM Pushkar Singh Dhami is present at the BJP headquarters in Delhi currently.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 20, 2022
इस बार मंत्रिमंडल में नए चेहरे आने की संभावना तेज हो गई हैै। ऐसे में कुछ पुराने चेहरों को हटाने की भी चर्चा तेज है। साथ ही कुछ नए विधायकों को शामिल करने की भी बात हो रही है। सीएम धामी से हाईकमान ने गोपनीय रिपोर्ट मांगी है। धामी मंत्रिमंडल में वर्तमान में तीन पद खाली हैं। पिछले कुछ दिनों से इन खाली पदों को भरने के लिए कैबिनेट विस्तार चर्चाएं गरमा रही थीं। इसके साथ ही वर्तमान में कुछ कैबिनेट मंत्रियों की परफॉर्मेंस और विवाद को लेकर भी हाईकमान सख्त नजर आ रहा है। बीते दिनों में जिस तरह से भर्ती घोटालों के मामले सामने आए हैं। उसको लेकर भी चर्चा होने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में मंत्रिमंडल से एक से 3 मंत्रियों की छुट्टी होने की भी चर्चा तेज है।












Click it and Unblock the Notifications