नीरज चोपड़ा ने फिर किया कमाल, स्वर्ण पदक जीतने पर उत्तराखंड के CM ने दी बधाई, बोले- पूरा देश गौरवान्वित
गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने रविवार को एक बार फिर कमाल दिखाया है। फिनलैंड में चल रहे कुओर्ताने गेम्स-2022 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
देहरादून, 19 जून : गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने रविवार को एक बार फिर कमाल दिखाया है। फिनलैंड में चल रहे कुओर्ताने गेम्स-2022 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उनकी शानदार सफलता पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि फिनलैंड में चल रहे कुओर्ताने गेम्स में नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी इस शानदार उपलब्धि पर पूरा देश गौरवान्वित.. भारत माता की जय।
Recommended Video

बता दें कि नीरज चोपड़ा ने 86.69 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल हासिल किया है। नीरज ने इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 86.69 मीटर दूर भाला फेंका, जिसकी बराबरी कोई नहीं कर पाया। मुकाबले में नीरज चोपड़ा ने कैरिबियन देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशॉरन वाल्कॉट और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया। वाल्कॉट ने 86.64 मीटर का थ्रो फेंका, जिससे उन्होंने दूसरे स्थान हासिल किया। वहीं पीटर्स ने 84.75 मीटर के साथ तीसरा स्थान पाया।
मालूम हो कि नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं। नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर भारत और हरियाणा का नाम पूरे दुनिया में ऊंचा किया था। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में इतिहास रच दिया था।












Click it and Unblock the Notifications