NDA से राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची देहरादून, जनजाति समुदाय ने पारंपरिक तरीके से किया स्वागत
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देहरादून दौरे पर
देहरादून, 11 जुलाई। एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देहरादून दौरे पर रही हैं। इस दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। भाजपा संगठन की ओर से ढोल और स्थानीय कलाकारों ने नृत्य के साथ द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया गया। इस दौरान उत्तराखंड के जनजातीय समुदाय के लोगों ने नृत्य और वाद्य यंत्र से स्वागत किया गया। जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने उनके समर्थन में सीएम कार्यालय तक रैली निकाली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसदों और कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। उन्होंने सभी विधायकों और सांसदों से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। द्रौपदी मुर्मू को उत्तराखंड से दो निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन मिलता दिख रहा है।

सुबह 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचीं
सोमवार को एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय देहरादून दौरे पर रहींं। द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचीं। यहां से वे सड़क मार्ग से होते हुए देहरादून कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पहुंचीं। शहीद स्थल पर उन्होंने उत्तराखंड के आंदोलनकारियों और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा ने मुर्मू के स्वागत के लिए जोरदार तैयारी की हुई थी। इस दौरान उत्तराखंड के जनजातीय समुदाय के लोगों का नृत्य और वाद्य यंत्र से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद और वरिष्ठ नेताओं ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने उनके समर्थन में सीएम कार्यालय तक रैली निकाली।
भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की
इसके बाद मुख्यमंत्री आवास में द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ ही अन्य पार्टी नेताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में मतदान करने का निवेदन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। द्रौपदी मुर्मू को भाजपा के विधायक और सांसद के साथ निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और संजय डोभाल का भी समर्थन मिला।उमेश कुमार खानपुर और संजय डोभाल यमुनोत्री से निर्दलीय विधायक हैं। जबकि भाजपा के 47 विधायक और 8 सांसद हैं। बहुजन समाज पार्टी के 2 विधायक हैं। लक्सर से शहजाद और मंगलौर सीट से सरवत करीम अंसारी बीएसपी के विधायक हैं। जिनका समर्थन मिलने का भाजपा ने दावा किया है।
2 निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन दिया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्ढा और एनडीए का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के लिए आदिवासी समुदाय से चयन ऐतिहासिक है। कौशिक ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड के सांसदगणों और विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग समर्थन की अपील की और सभी सदस्यो ने उनके प्रति पूरा समर्थन जताया। कौशिक ने कहा कि 2 निर्दलीय विधायकों ने भी उन्हें समर्थन दिया और बसपा के दो विधायकों से समर्थन का अनुरोध किया है जिसमें उन्होंने समर्थन का भरोसा दिया है। उतराखंड से भाजपा के अलावा 4 अन्य विधायकों का भी उन्हें समार्थन मिलेगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, भाजपा के सांसदगण और विधायकगण उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications