नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता,हल्द्वानी हिंसा में फरार चल रहा मास्टरमाइंड का वांटेड बेटा दिल्ली से गिरफ्तार

हल्द्वानी हिंसा में फरार चल रहा मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक का बेटा अब्दुल मोईद को भी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस केस में नैनीताल पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तराखंड पुलिस को वांछित अब्दुल मोईद की हिंसा के बाद से तलाश जारी थी। पुलिस अब तक कुल 84 उपद्रवियों सलाखों के पीछे भेजा है।

Nainital Police gets success, Abdul Moeed wanted son Abdul Malik mastermind Haldwani violence arrested from Delhi

बीते 8 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 मुकदमें दर्ज किये गये हैं।

हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये नैनीताल पुलिस ने टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी के अवलोकन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और मुकदमों में पहले से 83 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

इस बीच विशेष 06 पुलिस टीमें गठित की गयी, जो देश के अलग-अलग राज्यों-गुजरात, दिल्ली, मुम्बई, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार आदि सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है। इसी क्रम में दंगे में वांछित आरोपी अब्दुल मोईद को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। जो कि मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक का बेटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+