नैनीताल में ना​बालिग प्रकरण को लेकर नहीं थम रहा बवाल,​ फिर सड़कों पर उतरे लोग, जानिए क्या है मांगें

Nainital news नैनीताल में ना​बालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद से अब तक लोगों में गुस्सा है। मंगलवार को भी हिंदूवादी संगठनों की ओर से जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। इस बीच कई बार पुलिस से हिंदू संगठनों की तनातनी भी देखने को मिली। आरोपी भले ही जेल में है, लेकिन लोगों में अब भी गुस्सा है और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मंगलवार को भी नैनीताल में हिंदूवादी संगठनों की ओर से जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। मल्लीताल से जूलूस निकाला गया और नगरपालिका के सामने कार्यकर्ताओं ने सभा की। इसके बाद हाईकोर्ट की ओर बढ़ गए। इस बीच काफी टेंशन का माहौल बना रहा।

Nainital minor issue uproar not stopping people took streets again PROTESTED know what demands

हिंदूवादी संगठनों ने 65 साल के आरोपी मो उस्मान के घर को तोड़ने और उसे फांसी देने की मांगी। हिंदूवादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में किसी तरह का माहौल खराब न हो, उसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स भी शहर में लगाई गई है।

उधर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मंगलवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। नैनीताल नगर पालिका ने 65 साल के आरोपी मो. उस्मान के घर को अवैध निर्माण बताते हुए तोड़ने का नोटिस दिया था। नगर पालिका के इस नोटिस के खिलाफ उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

मंगलवार की सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने घर तोड़ने की रोक को जारी रखा है। कोर्ट ने एसएसपी नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि वो प्रत्येक सप्ताह मामले की खुद समीक्षा करें, और अगली सुनवाई पर की गई कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करें।

बता दें कि घटना 30 अप्रैल को सामने आई। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उसकी मां की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि ठेकेदार उस्मान बच्ची को बाजार से अपने घर ले गया और वहां गैराज में खड़ी कार में उससे दुराचार किया। विरोध किया तो चाकू दिखाते हुए उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया। घटना बताने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे दी थी। उसकी छोटी बेटी 12 अप्रैल की शाम बाजार से सामान खरीदने गई थी। वहीं से ठेकेदार उस्मान उसे दो सौ रुपये का लालच देकर अपने घर ले गया। फिर गैराज में खड़ी कार में उससे दुष्कर्म किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+