मसूरी और ऋषिकेश जाने की है प्लानिंग तो पुलिस के ट्रैफिक प्लान को करें फॉलो, नहीं तो होगी भारी परेशानी

पुलिस ने मसूरी और ऋषिकेश के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। मसूरी के लिए ट्रैफिक प्लान एक मई से 30 जून तक प्रभारी रहेगा। अधिकतर रुट पर ट्रैफिक वन वे रहेगा।

Mussoorie Rishikesh planning to go follow the traffic plan of the police otherwise lot of trouble

गर्मी शुरू होते ही मसूरी और ऋषिकेश में पर्यटकों का जमावड़ा लगने लगा है। आने वाले दिनों में चारधाम यात्रा शुरू होने से ट्रैफिक पर असर पड़ना तय है। वीकेंड पर भीड़ से जाम से भी यातायात प्रभावित हो रहा है। जिसको देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

मसूरी और ऋषिकेश में वीकेंड पर सबसे ज्यादा भीड़
गर्मी में पर्यटकों के लिए देहरादून के आसपास की जगहें पर्यटकों के लिए सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। मसूरी और ऋषिकेश में वीकेंड पर सबसे ज्यादा भीड़ नजर आती है। जिससे सड़कों पर जाम आम बात है। ​लेकिन इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को खासा मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने यातायात प्लान तैयार कर लिया है। मसूरी के लिए ट्रैफिक प्लान एक मई से 30 जून तक प्रभारी रहेगा।

मसूरी के लिए-

  • देहरादून से हाथीपांव, जॉर्ज एवरेस्ट कैंपटी फॉल की ओर जाने वाली गाड़ियों को गज्जी बैंड से वन-वे करके काला चौक से होकर हरनाम सिंह रोड जीरो प्वाइंट होते हुए निकाला जाएगा। दे
  • देहरादून की ओर से सुवाखोली, धनोल्टी की ओर जाने वाली गाड़ियां जेपी बैंड से दाहिनी ओर जाएंगी।
  • देहरादून से चार दुकान, लाल टिब्बा, पिक्चर पैलेस की तरफ जाना यातायात किंगक्रेग से दाहिनी ओर बड़ा मोड़ होकर गुजारा जाएगा।
  • देहरादून से हाथीपांव, जॉर्ज एवरेस्ट की ओर जाने वाला यातायात वन-वे होकर काला चौक होते हुए निकलेगा।
  • कैंपटी फॉल से आने वाला यातायात जीरो प्वाइंट, लाइब्रेरी चौक होते हुए देहरादून की तरफ जाएगा।
  • अगर मसूरी में ट्रैफिक ज्यादा होगा तो कैंपटी फॉल से आने वाली गाड़ियों को वाया हाथी पांव होते हुए गज्जी बैंड से देहरादून भेजा जाएगा।
  • पिक्चर पैलेस से मालरोड की तरफ आने वाला यातायात को कैमल बैक से वन-वे करके लाइब्रेरी भेजा जाएगा।
  • लाल टिब्बा, चार दुकान की तरफ से आने वाली गाड़ियों को वन-वे करके फरकला रोड से होते हुए देहरादून जाना पड़ेगा।

ऋषिकेश के लिए-

  • वीकेन्ड पर प्रत्येक शुक्रवार की दोपहर से ऋषिकेश आने वाले (स्थानीय व्यक्तियो के वाहनो को छोड़कर) बाहरी वाहनो को नेपाली फार्म से भानियावाला रानीपोखरी होते हुए इन्द्रमणी बडोनी चौक (नटराज चौक) से पर्वतीय क्षेत्र हेतु भेजा जाये।
  • वीकेन्ड पर समस्त वाहनो की निकासी गुरुड़चट्टी मार्ग से होते हुए चीला मार्ग से हरिद्वार की ओर किया जाये।
  • हरिद्वार से ऋषिकेश व लक्ष्मणझूला आने वाले छोटे बड़े वाहनो को चीला मार्ग से न आने दिया जाये।
  • गूगल मैप पर सही मार्ग दिखाने हेतु सम्बन्धित से बात की जाये।
  • चारधाम यात्रा के दृष्टिगत अस्थायी पार्किग के लिए स्थान चिन्ह्ति कर तैयार कराये जाये।
  • ऋषिकेश, मुनिकीरेती व लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े वाहनो के विरुद्द प्रभावी कार्यवाही के दृष्टिगत टोईग क्रेन उपलब्ध करायी जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+