Mussoorie: ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस का एक ओर प्रयोग, अब ये ट्रैफिक प्लान देखकर निकलें
पर्यटक सीजन और चार धाम यात्रा के साथ ही अब मसूरी स्थित माल रोड के निर्माणाधीन होने से ट्रैफिक फिर से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। इस वजह से पुलिस ट्रैफिक को लेकर एक बार फिर नया प्रयोग करने जा रही है।

पर्यटक सीजन और चार धाम यात्रा के चलते मसूरी में ट्रैफिक जाम की समस्या पहले से ही बड़ी समस्या रहती है, अब मसूरी स्थित माल रोड के निर्माणाधीन होने से ट्रैफिक फिर से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। इस वजह से पुलिस ट्रैफिक को लेकर एक बार फिर नया प्रयोग करने जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है।
डीजीपी ने प्लानिंग तैयार की
डीजीपी अशोक कुमार ने मसूरी स्थित माल रोड के निर्माणाधीन होने से पर्यटकों के वाहनों के आवागमन के प्रभावित होने व चारधाम यात्रा, पर्यटन सीजन के चलते देहरादून के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर प्लानिंग तैयार की है। बैठक में तय किया गया कि छोटे चौपहिया वाहनों को स्प्रिंग रोड, वेवर्ली चौक से होते हुए एलबीएस एकेडमी और कैम्पटी फॉल की ओर भेजा जाएगा। इसके साथ ही यातायात का अधिक दबाव होने पर मसूरी जाने वाले वाहनों को आईटीबीपी कैम्प से पहले हाथीपांव होते हुए एलबीएस एकेडमी और कैम्पटी फॉल की ओर भेजा जाए।
गंगोत्री, यमुनोत्री जाने वाले वाहनों को विकासनगर होते हुए भेजा जाएगा
गंगोत्री एवं यमुनोत्री जाने वाले वाहनों को मसूरी के बजाय विकासनगर होते हुए भेजा जाएगा। वीकेन्ड पर वाहनों को किंगरेट पार्किंग में पार्क कराया जाए, विशेषकर उन पर्यटकों के वाहनों को जिनकी होटलों में पार्किंग की सुविधा न हो। यातायात का दबाव अधिक होने पर निकासी वाले वाहनों को बार्लोगंज, झड़ीपानी होते हुए देहरादून को भेजा जाए, ताकि मसूरी जाने वाले सुगमता से पहुंच सकें। डीजीपी ने निर्देश देते हुए कहा कि वन वे ट्रैफिक को सुगमता से चलाने के लिए स्प्रिंग रोड, वेवर्ली चौक, कैमल बैक रोड, हाथीपांव रोड की मरमत्त के लिए स्थानीय प्रशासन से बातचीत की जाए।
ये रहेगा ट्रैफिक प्लान
- छोटे चौपहिया वाहन स्प्रिंग रोड, वेवर्ली चौक से होते हुए एलबीएस एकेडमी और कैम्पटी फॉल की ओर जाएंगे।
- यातायात का अधिक दबाव होने पर मसूरी जाने वाले वाहनों को आईटीबीपी कैम्प से पहले हाथीपांव होते हुए एलबीएस एकेडमी और कैम्पटी फॉल की ओर भेजा जाए
- गंगोत्री एवं यमुनोत्री जाने वाले वाहनों को मसूरी के बजाय विकासनगर होते हुए भेजा जाए
- वीकेन्ड पर वाहनों को किंगरेट पार्किंग में पार्क कराया जाए, विशेषकर उन पर्यटकों के वाहनों को जिनकी होटलों में पार्किंग की सुविधा न हो।
- यातायात का दबाव अधिक होने पर निकासी वाले वाहनों को बार्लोगंज, झड़ीपानी होते हुए देहरादून को भेजा जाए
- वन वे ट्रैफिक को सुगमता से चलाने के लिए स्प्रिंग रोड, वेवर्ली चौक, कैमल बैक रोड, हाथीपांव रोड की मरमत्त करवाई जाए












Click it and Unblock the Notifications