मसूरी में पैर फिसलने से खाई में गिरा युवक, दूसरा बचाने के लिए कूदा, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
देहरादून के मसूरी में हुए हादसे में दो युवक खाई में गिर गए। एसडीआरएफ ने रात में ही खाई में उतरकर दो लोगों को निकाला। इनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को अस्पताल ले जाया गया है।

एसडीआरएफ को देहरादून कंट्रोल रुम से ओल्ड मसूरी मार्ग, राजपुर में 02 युवक के खाई में गिरने की सूचना मिली। जिस पर एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। इस दौरान लगभग 100 मीटर नीचे खाई में उतरकर टीम दो लोगों तक पहुंची। जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व दूसरा व्यक्ति व्यक्ति घायल अवस्था में मिला।
एसडीआरएफ ने घायल व्यक्ति को कड़ी मशक्कत करते हुए खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया व मृतक को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। घायल की पहचान कपिल चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी सुभाष नगर बणत शामली के रुप में हुई।
जबकि विनीत चौधरी उम्र 35 वर्ष निवासी सुभाष नगर बणत शामली की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक युवक का पैर फिसलने से वह खाई में गिर गया, उसे बचाने के चक्कर में दूसरा युवक भी खाई में गिर गया।
उधर उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़ जा रहे एक बोलेरो वाहन के धरासू बैंड भूस्खलन क्षेत्र के पास अचानक ब्रेक फेल होने से चीख पुकार मच गई। हालांकि वाहन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को पहाड़ से टकरा दिया। जिससे वह सड़क पर ही पलट गया। वाहन चालक की सूझबूझ से चार यात्रियों की जान बच गई।












Click it and Unblock the Notifications