दूसरी बीवी लाने के बाद 3 माह की बच्ची को शिक्षक ने गंगनहर में फेंककर मार डाला
देहरादून। दो शादियां कर चुके एक मुस्लिम शिक्षक ने अपनी दूसरी बीवी की 3 माह की बच्ची को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। शिक्ष ने बच्ची को अली शाह की मजार से कुछ दूरी पर मौजूद गंगनहर में फेंक दिया। जहां से उसका शव जल पुलिस और गोताखोरों ने खोजा। आखिर में यह बाप भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी बाप ने अपना जुर्म कुबूल लिया है। वारदात से जुड़ी कहानी भी पुलिस को बताई।

मामला हरिद्वार के कनखल थाना इलाके का है। जहां अध्यापक शहजाद एक निजी स्कूल में पढ़ाता है और डीएलएड कर रहा है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसके पिता का नाम महमूद है, वह बेडपुर से। उसकी दो शादियां हुई थी। पहली पत्नी की मौत 2017 में हो गई थी, जिसके दो बच्चे हैं। जिनकी उम्र तीन और पांच साल है।
पहली बीवी के मरने पर दूसरी बीवी कर ली
पहली बीवी की मौत के बाद आरोपी ने उसके दो बच्चों के रहते ही दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी से भी अगस्त 2018 में उसे एक बच्ची हुई। दूसरी पत्नी, पहली पत्नी के दोनों बच्चों की देखभाल नहीं कर पा रही थी। इस पर आरोपी शहजाद ने दूसरी बीवी की उस 3 माह की बच्ची को ही गायब करने या मार डालने की सोची। इसीलिए वह दूसरी पत्नी के तीन माह के नवजात को दवाई दिलाने के बहाने ले गया। अली शाह की मजार से कुछ दूरी पर गंगनहर में फेंक दिया। बाद में उसने कबूला कि उससे बड़ी गलती हो गई है।
कलियर पुलिस ने बताया कि मृतक बच्ची की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली गई। उसके बाद आरोपी को अरेस्ट करने के लिए थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, उप निरीक्षक आमिर खान, अहसान अली सैफ, संजयराम, रविन्द्र राणा, सोफया अंसारी, संजीव कुमार आदि की टीम बनी। फिलहाल हत्यारोपी बाप गिरफ्त में है।












Click it and Unblock the Notifications