उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र: दिवंगत विधायकों को दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने आपदा को लेकर किया हंगामा

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। पहले दिन प्रश्नकाल नहीं हुआ। सत्र के पहले दिन सदन के सदस्य रहे चंदनराम दास और कुंवर सिंह नेगी को श्रद्धांजलि दी गई।

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। पहले दिन प्रश्नकाल नहीं हुआ। सत्र के पहले दिन सदन के सदस्य रहे चंदनराम दास और कुंवर सिंह नेगी को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सत्र बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित किया गया।

Monsoon Session Uttarakhand Legislative Assembly: Tributes paid late MLAs, Congress creates ruckus over disaster

बुधवार को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सदन पटल पर अनुपूरक बजट पेश करेंगे। बुधवार को अनुपूरक बजट पेश करने के साथ ही राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण समेत अन्य विधेयक, वित्त विभाग की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट, लेखा प्रत्यावेदन रिपोर्ट को सदन में पेश किया जाएगा। छह सितंबर को प्रश्न काल होगा। सात सितंबर को जन्माष्टमी पर सार्वजनिक अवकाश है। आठ सितंबर को चर्चा के बाद अनुपूरक बजट पारित किया जाएगा। आगे के सदन की कार्यवाही के लिए छह सितंबर को कार्यमंत्रणा की बैठक होगी।

मंगलवार को सत्र शुरू होते ही पूरे विधानसभा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास और कुंवर सिंह नेगी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नेता सदन सीएम पुष्कर सिंह धामी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा समेत सत्ताधारी और विपक्ष के कई विधायकों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। दो बजे के बाद सत्र की कार्यवाही छह सितंबर बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस के विधायक विधानसभा की सीढ़ियों पर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस विधायकों ने हरिद्वार जिले को आपदाग्रस्त घोषित करने और सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की। प्रदर्शन ​करने वालों में कांग्रेस विधायक खुशहाल सिंह अधिकारी,रवि बहादुर,मदन बिष्ट सुमित ह्रदयेश, हरीश धामी, मनोज तिवारी, फुरकान अहमद, ममता राकेश, अनुपमा रावत, आदेश सिंह चौहान भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

विधानसभा के अंदर कांग्रेस का आपदा को लेकर नारेबाजी की तो सदन के बाहर पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में अतिथि शिक्षकों के साथ विधानसभा कूच किया। तदर्थ नियुक्ति की मांग को लेकर कूच के दौरान शिक्षकों को पुलिस ने रिस्पना पुल के पास ही बेरीकेडिंग लगाकर रोक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+