उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 5 सितंबर से, पहले दिन अनूपूरक बजट पेश करेगी धामी सरकार
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल यानि 5 सितंबर से शुरू हो रहा है। विधानसभा मानसून सत्र 5 से 8 सितंबर तक चलेगा। सत्र के पहले दिन धामी सरकार अपना अनूपूरक बजट पेश करेगी।
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल यानि 5 सितंबर से शुरू हो रहा है। विधानसभा मानसून सत्र 5 से 8 सितंबर तक चलेगा। सत्र के पहले दिन धामी सरकार अपना अनूपूरक बजट पेश करेगी।

विधानसभा मानसून सत्र को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विधानसभा सचिवालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। चार दिवसीय सत्र में धामी सरकार की ओर से अनुपूरक बजट, राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक समेत वार्षिक लेखा प्रत्यावेदन रिपोर्ट सदन पटल रखे जाएंगे। 5 सितंबर को सुबह 11 बजे सत्र शुरू होगा।
पहले दिन सरकार विभिन्न विभागों के अनुदान मांगों पर अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके अलावा, अध्यादेशों को सदन पटल पर रखा जाएगा। 6 सितंबर को अनुपूरक बजट पर चर्चा और विधायी कार्य होंगे। 7 सितंबर को जन्माष्टमी पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 8 सितंबर को उत्तराखंड विनियोग 2023-24 का अनुपूरक विधेयक पारित किया जाएगा।
इस बीच उत्तराखंड के पंचम विधानसभा के कल से शुरू हो रहे मानसून सत्र के कार्य संचालन और विधायी कार्यों का एजेंडा तय करने के लिए कार्यमंत्रणा एवं दलीय नेताओं की बैठक की गई| विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण की अध्यक्षता में हुई बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत बसपा के विधायक ने हिस्सा लिया। बैठक में स्पीकर ने सदन को शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से संचालित किए जाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की|
पुलिस की ओर से मानसून सत्र को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए अधिकारियों को विधानसभा ड्यूटी में कार्यरत पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग कर जरुरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही जानकारी दी गई कि पांच से आठ सितंबर तक प्रस्तावित विधानसभा सत्र को लेकर यातायात पुलिस ने रूट प्लान डायवर्ट किया है। सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन आदि के दृष्टिगत यातायात व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रगति विहार बैरियर, शास्त्रीनगर बैरियर, बाईपास बैरियर, डिफेंस कालोनी बैरियर और विधान सभा तिराहा पर बैरियर लगाए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications