उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 5 से 8 सितंबर तक, अनुपूरक बजट पेश के साथ होगी शुरूआत

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 5 से 8 सितंबर तक आयोजित होगा। इसके लिए राज्यपाल से मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी की है।

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 5 से 8 सितंबर तक आयोजित होगा। इसके लिए राज्यपाल से मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी की है। मानसून सत्र देहरादून में ही आयोजित होगा। सत्र के पहले दिन अनुपूरक बजट पेश होगा। पहले दिन सरकार विभिन्न विभागों के अनुदान मांगों पर अनुपूरक बजट पेश करेगी। अध्यादेशों को सदन पटल पर रखा जाएगा।

Monsoon session Uttarakhand Assembly will start 5 to 8 September presentation supplementary budget.

6 सितंबर को अनुपूरक बजट पर चर्चा और विधायी कार्य होंगे। 7 सितंबर को जन्माष्टमी पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 8 सितंबर को उत्तराखंड विनियोग 2023-24 का अनुपूरक विधेयक पारित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि मानसून सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। मानसून सत्र के लिए पक्ष व विपक्ष के विधायकों की ओर से अब तक 614 से अधिक प्रश्न मिले हैं।

इनका जवाब संबंधित विभागों के माध्यम से तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का विधेयक विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में पेश हो सकता है। 1 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस विधेयक के प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+