गैरसेंण में विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार (कल) से,अनुपूरक बजट पेश करने के साथ ही हंगामा होने के आसार

बुधवार 21 अगस्त से गैरसेंण के भराड़ीसैंण में उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा। मानसून सत्र में शिरकत करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई विधायक और कर्मचारी पहुंच चुके हैं।

पहली बार धामी सरकार गैरसेंण में मानसून सत्र करा रही है। ऐसे में मौसम शासन और प्रशासन की परीक्षा ले सकता है। सत्र तीन दिन का आहूत किया गया है।

Monsoon session Assembly Gairsen possibility of uproar presentation of supplementary budget

मानसून सत्र में धामी सरकार 5000 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी। सत्र से पहले सर्वदलीय और कार्यमंत्रणा की बैठक होगी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी करने का दावा किया गया है। भराड़ीसैंण में आयोजित होने जा रहे विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर चमोली जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

1 हजार से ज्यादा वर्कफोर्स काम कर रहा है। इसमें 500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इसके साथ ही एक हजार से ज्यादा अन्य विभागों के कर्मचारी सत्र को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गैरसैँण पहुंचकर कहा कि सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय की पूरी तैयारी है। सभी मूलभूत सुविधाओँ की उपलब्धता की गई है। उन्होने उम्मीद जताई कि सत्र शांतिपूर्ण तरीके से चलेगा। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू होकर 23 अगस्त तक चलेगा।

सत्र को लेकर सीएम धामी ने​ विपक्ष से सकारात्मक मुद्दों को लेकर विरोध करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को जनहित के मुद्दों पर बात करनी चाहिए। विरोध सिर्फ विरोध जताने के लिए नहीं होना चाहिए। उधर विपक्ष सरकार को घेरने के लिए रणनीति पर काम कर रही है। जबकि भाजपा के विधायक भी विपक्ष का जवाब देने के लिए तैयारी में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+