मिशन लोकसभा: BJP राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने दिया जीत का मंत्र, प्रवास, टिफिन पर जोर, जानिए क्यों

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष ने पार्टी के सीनियर नेता, पदाधिकारियों, मोर्चा को लोकसभा चुनाव को लेकर जीत का मंत्र दिया है। संतोष ने पार्टी के नेताओं को प्रवास और टिफिन पर चर्चा पर जोर देने को कहा है।

BJP सत्ताधारी भाजपा अब पूरी तरह से ​चुनावी मोड़ में आ गई है। पहले दिल्ली में सीएम धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी सांसदों के साथ मिलकर रणनीति तैयार की और अब भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष ने पार्टी के सभी सीनियर नेता, पदाधिकारियों, मोर्चा और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव को लेकर जीत का मंत्र दिया है। इसके लिए बीएल संतोष अपने दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून में है और सभी के साथ मिलकर रणनीति तैयार कर रहे हैं।

Mission Lok Sabha: BJP National General Secretary Organization BL Santosh mantra migration tiffin

संतोष ने पार्टी के नेताओं को प्रवास और टिफिन पर चर्चा पर जोर देने को कहा है। इसके लिए सबसे पहले मंत्री और सांसदों को गांवों में जाकर प्रवास करने के निर्देश दिए हैं। जिससे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का जमकर प्रचार प्रसार किया जा सके। पदाधिकारी बैठक को संबोधित करते हुए संतोष ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए उन्हे जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करने के अलावा सक्रियता और जवाबदेही पर भी खरा उतरना होगा।

देहरादून पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने कोर ग्रुप की बैठक ली। इसके बाद संतोष ने प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों व ज़िला प्रभारियों की बैठक ली। बी एल संतोष ने कहा कि हम सबको सरकार और जनता के बीच सेतु बन कर काम करना है। जनता के मध्य जाकर उनकी समस्याओं के समाधान के प्रयास करने हैं और जनता की राय और समस्या को सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंचाना है।

हमारा कार्य जनता को सरकार के पास और सरकार को जनता के पास लेकर जाने का है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से महाजनसंपर्क अभियान से मिले फीडबैक की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कहा कि एक सफल कार्यकर्ता के लिए सक्रियता अहम है। सक्रियता से ही जिम्मेदारी मिलती है और जिम्मेदारी का कुशलता से निर्वहन कर आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इसलिए सभी को दायित्वों के निर्वहन के लिए अधिक सचेत रहने की जरूरत है।

उन्होंने प्रत्येक महीने सांसद और विधायकों की टिफिन बैठक को अनिवार्य रूप में अलग अलग गांव में आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी निगम, नगर निकाय और सहकारिता के चुनाव के लिए भी रणनीति बनाकर जुटने का सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+