जबलपुर में प्रेमी के साथ मिलकर पिता और भाई के खौफनाक हत्याकांड की आरोपी नाबालिग लड़की हरिद्वार से गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए खौफनाक हत्याकांड की आरोपी नाबालिग लड़की को हरिद्वार में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता और नौ साल के भाई की हत्या कर उनके शवों के टुकड़े फ्रिज में भरकर फरार हो गई थी। प्रेमी मुकुल सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा।

Minor girl accused horrific murder father brother with lover jabalpur arrested from Haridwar

14-15 मार्च की रात जबलपुर के सिविल लाइन्स स्थित रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी में खौफनाक हत्याकांड हुआ था। कॉलोनी के 363-3 ब्लॉक में जबलपुर रेल मंडल में हेड क्लर्क 52 साल के राजकुमार विश्वकर्मा और उनके 9 साल के बेटे तनिष्क की निर्मम तरीके से हत्या हुई थी।

आरोप है कि दोनों की हत्या उनकी बेटी और उसके दोस्त मुकुल सिंह ने की थी। मुकुल ने पिता के शव को पन्नी में बांधकर किचन में फेंक दिया था। जबकि, भाई के शव को कपड़े में बांधकर फ्रिज में बुरी तरह से ठूंस दिया था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो मुकुल सिंह अपनी स्कूटर से मृतक की नाबालिग बेटी के साथ दोपहर कॉलोनी से निकलता हुआ नजर आया था। 17 साल की नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी की तलाश में जबलपुर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को हरिद्वार में लोकेशन मिली।

लड़की महिला अस्पताल गई थी। जहां सीसीटीवी फुटेज में आ गई। इसके बाद पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार हुए प्रेमी की तलाश जारी है।यह प्रेमी जोड़ा बीते 2 महीने से जबलपुर पुलिस को दौड़ा रहा है। साथ ही लगातार लोकेशन भी बदलता रहा है।

कभी यह प्रेमी जोड़ा बेंगलुरु में देखा गया तो कभी मथुरा में। यह दोनों लोग हरिद्वार भी गए थे। लेकिन उनकी अंतिम लोकेशन नेपाल की आ रही थी। इस बीच पुलिस को दोनों जोड़ों की नेपाल भाग जाने की भी संभावना लग रही थी। लेकिन हरिद्वार से पकड़े गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+