Uttarakhand weather: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए दिसंबर में कैसा रहेगा मौसम, यहां हिमपात से बढ़ी ठंड

Uttarakhand weather नवंबर माह में एक बार फिर जाते-जाते कड़ाके की ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 30 नवंबर तक पहाड़ी क्षेत्रों में छुटपुट बारिश और 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली क्षेत्र में हल्की बर्फबारी होने की संभावना जताई है। हालांकि दिसंबर के पहले सप्ताह में मौसम साफ रह सकता है।

Meteorological department issued alert, know how weather December, cold increased due snowfall here

मौसम विभाग ने एक से दो दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने 29 और 30 नवंबर को पहाड़ी क्षेत्रों में छुटपुट बारिश और 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली क्षेत्र में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज होने के आसार जताए जा रहे हैं।

Recommended Video

    मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, यहां हिमपात से बढ़ी ठंड

    मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश में आने वाले दो दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं,वहीं उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में हल्का कोहरा जाने के आसार भी जताए हैं।

    जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है,हालांकि दिसंबर माह के शुरुआती दिनों से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। प्रदेश भर के कई इलाकों से बर्फबारी की खबर भी है। जिससे ठंड बढ़ती जा रही है। हिमालय की ऊंची चोटियों पर हिमपात भी होने की खबर है।

    धारचूला इलाके के लिपुलेख, नाबीढांग, आदि कैलाश, गुंजी, नाबी सहित अन्य स्थानों पर चोटियों पर हिमपात हुआ है। मुनस्यारी के आसपास हिमालय की ऊंची चोटियों, मध्य हिमालयी छिपलाकेदार, खलिया टॉप पर भी हल्का हिमपात हुआ। जबकि पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नंदा देवी, नंदा कोट सहित अन्य चोटियों पर भारी हिमपात हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+