देहरादून में बड़ा सड़क हादसा, दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाकर आ रहे तीन युवकों की मौत

Acident in dehradun: देहरादून में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई है। बताया गया कि देहरादून के विकासनगर-सेलाकुई थाना क्षेत्र में लेबर चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

बीती रात सेलाकुई थाने के कंट्रोल रूम में वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर लेबर चौक के पास एक स्कूटी को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारी गई। घटना करीब देर रात 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। तीनों दोस्त की जन्मदिन की पार्टी मनाकर आ रहे थे।

Major road accident Dehradun three youths returning from friend s birthday party died

सड़क दुर्घटना के समय स्कूटी को सूरज चला रहा था और सूरज के पीछे अनिल और मुकेश बैठे हुए थे। हादसे में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई थी। मुकेश और अनिल गंभीर अवस्था में सीएचसी प्रेमनगर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार तीनों युवक सेलाकुई स्थित एक कंपनी में काम करते थे और जमालपुर में अपने दोस्त सुरजीत के जन्मदिन की पार्टी मनाने के बाद लौट रहे थे। लेबर चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में स्कूटी सवार आ गए। हादसे में स्कूटी चालक सूरज (20 साल) की मौके पर मौत हो गई और मुकेश (26 साल) और अनिल (22साल) की अस्पताल मे उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+