बड़कोट: तेजी से फैली आग, दुकानों में रखे सिलेंडर फटने से होने लगे धमाके

Uttarakhand news, बड़कोट। उत्तराखंड के बड़कोट में सरकारी अस्पताल वाली गली में रजाई-गद्दों की दुकान में भीषण आग लग गई। इससे पहले की आग पर काबू पाया जाता। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते करीब 10 दुकानों में आग फैल गई। आग लगने के कारणों को फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग की लपटों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भीषण थी।

Major fire incident in Barkot

बड़कोट मुख्य चैराहे के अस्पताल की ओर गली जाती है। गली में लकड़ी के एक खोके में रजाई-गद्दों की दुकान है, जिसमें अचानक आग लग गई। पहले इस आग को सामान्य समझा जा रहा था, लेकिन जैसे ही रजाई-गद्दों को बाहर निकालना शुरू किया। आग भी उतनी तेजी से फैलती गई। देखते ही देखते आग आसपास की दुकानों में भी फैल गई। जिससे करीब 10 दुकानें उसकी चपेट में आ गई।

Major fire incident in Barkot

आग लगने से लाखों रजाई-गद्दों के अलावा, मेडिकल, रेडीमेड स्टोर, प्रोवीजन स्टोर, पान की दुकान और एक खाने का ढाबा भी जलकर पूरी तरह खाक हो गया। आग की सूचना पर पुलिस ने पहले फायर डिस्टिंगविशर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ने के बाद फायर सर्विस को भी बुलाया गया। फायर सर्विस अब भी आग बुझाने में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि आग की लपटों के बीच से धमाकों की भी आवाज आ रही थी।माना जा रहा है कि दुकानों में रखे गैस सिलेंडरों में भी आग लगी जिसे वो फट गए। गनीमत रही। किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लोगों से समय रहते दुकानें खाली करा ली गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+