उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, मोरी क्षेत्र में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरा, 6 लोग थे सवार
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा उत्तरकाशी के थाना मोरी क्षेत्रांतर्गत फफराला के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। जिसमें 6 लोग सवार थे, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जो कि पूर्व प्रधान थे।
वाहन जखोल से सांकरी से की तरफ जा रहा था। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को निकाला।एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार 20 फरवरी 2025 की रात्रि को उत्तरकाशी के थाना मोरी क्षेत्रांतर्गत फफराला के पास एक वाहन खाई में गिरने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

वाहन ( UK 07 CA 2401 केम्पर) पांव गांव से सांकरी नैटवाड़ की ओर जाते समय अनियंत्रित होकर फफराला से लगभग 2 किमी पहले करीब 20-30 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 6 लोग सवार थे जिनमें से 5 घायल व्यक्तियों को टीम के पहुंचने से पहले ही जिला पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा खाई से निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति वाहन में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से वाहन को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद मृतक को बाहर निकाला और आवश्यक कानूनी कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया।
घायल व्यक्तियों के नाम-
- अमरीश पुत्र सुनपुर (उम्र 19 वर्ष), निवासी भितरी उत्तरकाशी।
- हरीशचन्द पुत्र प्यारदास (उम्र 25 वर्ष), निवासी दौणी उत्तरकाशी।
- राजेन्द्र पुत्र अतरुलाल (उम्र 22 वर्ष), निवासी दौणी उत्तरकाशी।
- कमलेश पुत्र गणीसुख (उम्र 23 वर्ष), निवासी दौणी उत्तरकाशी।
- सुलोचना पत्नी राजेन्द्र (उम्र 19 वर्ष), निवासी दौणी उत्तरकाशी।
मृतक का नाम:
- होरूलाल पुत्र नीरू (उम्र लगभग 43 वर्ष), निवासी दौणी उत्तरकाशी।












Click it and Unblock the Notifications