उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवेंद्र फडणवीस ने अपने घर पर की मुलाकात
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मुलाकात की है। पुष्कर सिंह धामी फडणवीस के घर पहुंचे यहां पर दोनों के बीच शिष्टाचार मुलाकात हुई। खुद देवेंद्र फडणवीस ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर तस्वीरों को शेयर करते हुए दी है।
देवेंद्र फडणवीस ने तस्वीरो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने आज मुंबई में मेरे निवास स्थान पर शिष्टाचार मुलाकात की एवं उनका हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान धामी जी ने बाबा केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति और उत्तराखंडी ब्रह्मकमल टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

बता दें कि उत्तराखंड में 8-9 दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आय़ोजन किया जा रहा है। इस समिट से पहले सीएम धामी ने मुंबई में 6 नवंबर को रोड शो किया। रोड शो के बाद उन्होंने अलग-अलग उद्योग समूहों के साथ 30200 करोड़ रुपए के एमयोयू साइन किए। इसमे मुख्य रूप से पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर, आयुष वेलनेस, मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा सेक्टर, फूड प्रोसेसिंग, रियल इस्टे इंफ्रा, ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े एमओयू है।
मुख्यमंत्री ने उद्योग समहूों के साथ बैठक के दौरान उत्तराखंड में निवेश की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेशकों के हित में कई मजबूत नीतियां बनाई गई हैं। आप लोग यहां उद्योग लगाएंगे तो लोगों को रोजगार मिलेगा। सिंगल विंडो सिस्टम को सुचारू रूप से चलाने की कोशिश में सरकार जुटी है। हम यहां का वातावरण उद्योग के अनुकूल बना रहे हैं। आप सभी को हम प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हैं। आपके सुझावों को अमल में लाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications