Mahendra Singh Dhoni परिवार के साथ पहुंचे उत्तराखंड, पत्नी साक्षी को देंगे बर्थडे का खास तोहफा,ये है कार्यक्रम

Mahendra Singh Dhoni भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पूरे परिवार के साथ उत्तराखंड पहुंचे हैं। धोनी अपनी पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और अपने कुछ दोस्तों के साथ नैनीताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि धोनी बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगे। इसके बा अपने पैतृक गांव ल्वाली, अल्मोड़ा भी जा सकते हैं।

 Mahendra Singh Dhoni reached Uttarakhand family give special birthday gift to wife Sakshi plan

पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और कुछ खास दोस्तों के साथ मंगलवार सुबह इंडिगो की फ्लाइट से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर करीब आधा घंटे का समय बिताया। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट स्टाफ के साथ फोटो भी खिंचवाई। बाद में कार से नैनीताल स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा श्री नीब करौरी महाराज (कैंची धाम) के दर्शन के लिए नैनीताल पहुंचे।

लेकिन धाम में भक्तों की भीड़ को देखते हुए धोनी परिवार अन्य दोस्तों के साथ वापस नैनीताल स्थित मेस आर्मी गेस्ट हाउस में रुके। 20 नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट से इन सभी की वापसी की टिकट बुक होने की खबर है। इस दौरान धोनी अपने पैतृक गांव ल्वाली अल्मोड़ा भी जा सकते है। साथ ही भीमताल व रामगढ़ जाने का भी उनका कार्यक्रम है। धोनी की पत्नी साक्षी का 19 नवंबर को बर्थडे है।

माना जा रहा है कि धोनी ने पत्नी के बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए उत्तराखंड को चुना है। जो कि धोनी का ससुराल भी है। धोनी का पैतृक गांव अल्मोड़ा में है। महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह ने 40 साल पहले अपना पैतृक गांव को छोड़ दिया था। वह रोजगार के लिए रांची चले गए। बाद में वह वहीं रहने लगे।

हालांकि धोनी के पिता धार्मिक आयोजनों में गांव में आते हैं। धोनी के चाचा घनपत सिंह भी अब गांव में नहीं रहते हैं। वह भी चार वर्ष पूर्व गांव से पलायन कर हल्द्वानी बस गए हैं। धौनी का परिवार वर्ष 2004 में गांव आया था। उत्तराखंड गठन से पूर्व महेंद्र धौनी का अपने पैतृक गांव में जनेऊ संस्कार हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+