Magh Purnima 2025: हरिद्वार में माघ पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब,गंगा में लगा रहे डुबकी,जानिए क्या है महत्व
agh Purnima 2025: हरिद्वार में माघ पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों पर सुबह से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कोई गंगा में स्नान कर रहा है तो कई दान तप कर रहा है।
प्रदेश ही नहीं बाहरी राज्यों से लोग हरिद्वार पहुंचकर माघ स्नान का पुण्य कमा रहे है। जगह जगह से देव डोलियां हरिद्वार में गंगा स्नान कर रही हैं। जिनके साथ स्थानीय लोग भी स्नान कर रहे हैं। बता दें कि प्रयागराज में महाकुंभ का स्नान चल रहा है। ऐसे में जो श्रद्धालु प्रयागराज नहीं पहुंच पाए वे हरिद्वार में ही स्नान कर पुण्य कमा रहे हैं।

महाकुंभ का पांचवा स्नान पर्व माघी पूर्णिमा को यानी आज है। 'माघी पूर्णिमा' के अवसर पर महाकुंभ में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। माघ पूर्णिमा गंगा स्नान को विशेष फलदायी, मोक्ष प्रदान करना वाला और समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला माना जाता है।
इसलिए माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं और हरकी पौड़ी समेत अन्य गंगा तटों पर गंगा स्नान कर रहे हैं। मान्यता है कि माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है।
पंडित अनुज सेमवाल के अनुसार इस समय सभी देवी देवता धरती पर अवतरित होते हैं। भगवान जितने भी कुंभ क्षेत्र है हरिद्वार प्रयागराज आदि वहां पर स्वयं स्नान करते हैं और जो व्यक्ति उनके साथ स्नान करता है वह देवताओं के समान हो जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से मन की इच्छा पूरी होती है और पूर्ण फल भी मिलता है।
इस पूर्ण माघ मास में स्नान का फल बताया गया है परंतु जो पूरे माह स्नान न कर पाया हो वह आज मात्र पूर्णिमा के दिन स्नान कर ले तो उसको पूरे माह के स्नान का फल मिल जाता है। पंडितों का कहना है कि पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से पुण्य मिलता है। माघ पूर्णिमा स्नान के लिए पुलिस भी मुस्तेद है साथ ही हरिद्वार पुलिस ने पहले से ही खास तैयारी की हुई है।












Click it and Unblock the Notifications