मदरसों में अब मॉर्डन शिक्षा के साथ ही संस्कृत की भी पढ़ाई, यहां वक्फ बोर्ड की ओर से शुरू हुई कवायद
उत्तराखंड के मदरसों में अब मॉर्डन शिक्षा के साथ ही संस्कृत भी पढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही मदरसों में कंम्प्यूटर के जरिए भी पढ़ाई होगी। ये कवायद उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की ओर से शुरू होने जा रही है। जिसके लिए मदरसों में मॉर्डन शिक्षा व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

उत्तराखंड के मदरसों का कायाकल्प करने के लिए उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने कई कदम उठाने का फैसला लिया है। राज्य के मदरसों को एनसीईआरटी सिलेबस लागू किया जाएगा। इसके साथ ही मदरसों को मॉर्डन बनाया जाएगा और बच्चे संस्कृत में भी पढ़ाई करेंगे।
इसकी शुरूआत चार मदरसों से की जाएगी। जिसके बाद धीरे धीरे पूरे प्रदेश के मदरसों में ये व्यवस्था लागू होगी। प्रदेशभर में 117 मदरसे हैं। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड चेयरमैन शादाब शम्स ने बताया कि उत्तराखंड के मदरसों में अब संस्कृत पढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही अब उत्तराखंड के मदरसे अन्य स्कूलों की तरह मॉर्डन होंगे। इसके लिए उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने मदरसों में एनसीईआरटी लागू करने का फैसला लिया है।
मदरसों में संस्कृत समेत दूसरी भाषाएं भी बच्चों को पढ़ाई जाएंगी। इनमें ड्रेस कोड लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है। शादाब शम्स ने बताया कि कार्यक्रम के पहले चरण में देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों में चार मदरसों में किए गए शिक्षा के आधुनिकीकरण को देखते हुए करीब 40-50 मदरसों ने इसे अपने मदरसों में लागू करने की पहल की है। मदरसों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए मदरसों को कम्प्यूटर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। शादाब शम्स ने कहा कि 10 से 12 दिन में इस पर काम शुरू हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications