Medical:मध्य प्रदेश के बाद इस राज्य में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी मीडियम में कराने की तैयारी, विशेषज्ञ समिति गठित

उत्तराखंड में भी मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में कराने की तैयारी,

मध्य प्रदेश के बाद उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मेडिकल की पढ़ाई हिंदी मीडियम में कराने की तैयारी शुरू हो चुकी है। अगले सत्र से एमबीबीएस कोर्स की पढ़ाई हिंदी मीडियम में भी होगी। उत्तर प्रदेश भी हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने की बात कर रहा है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने पौड़ी जिले के श्रीनगर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सीएमएस रावत की अध्यक्षता में एक चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया है।

Madhya Pradesh preparations started conducting medical studies Hindi medium government colleges

मध्य प्रदेश में लागू हिंदी पाठ्यक्रम का अध्ययन मसौदा तैयार करेगी

यह ​समिति मध्य प्रदेश सरकार के चिकित्सा महाविद्यालयों में लागू एमबीबीएस के हिंदी पाठ्यक्रम का अध्ययन कर उत्तराखंड के कॉलेजों के लिए नये पाठ्यक्रम का मसौदा तैयार करेगी। चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में लागू पाठ्यक्रम का अध्ययन कर ड्राफ्ट तैयार करेगी। समिति में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ एके सिंह, डॉ हरि शंकर पांडेय को सदस्य, दून मेडिकल कॉलेज देहरादून के प्रोफेसर डॉ दौलत सिंह को सदस्य सचिव नामित किया गया है। समिति मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में अध्ययन कर राज्य के मेडिकल कॉलेजों के लिए सिलेबस तैयार करगी और हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को सौंपेगी।

15 दिन के भीतर पाठ्यक्रम के संदर्भ में सरकार को प्रारंभिक रिपोर्ट देगी

यह कमेटी 15 दिन के भीतर पाठ्यक्रम के संदर्भ में सरकार को प्रारंभिक रिपोर्ट देगी। विश्वविद्यालय की ओर सेे हिन्दी पाठ्यक्रम की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद अगले साल से मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई का विकल्प मिल सकेगा। मेडिकल की पढ़ाई हिंदी सिलेबस में कराना मेडिकल शिक्षा के लिए चुनौतीपूर्ण काम है। इसको लेकर मेडिकल के जानकार पहले भी आपत्ति दर्ज करा चुके हैं। मेडिकल की पढ़ाई के शब्दावलि अक्सर अंग्रेजी में होती है। ऐसे में इस पूरे पाठ्यक्रम को हिंदी में बदलना आसान नहीं है। हालांकि मध्य प्रदेश में ये पहल की जा चुकी है। मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में कराने वाले उत्तराखंड देश का दूसरा राज्य बनने का दावा कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+