Love Jihad को लेकर उत्तरकाशी में महापंचायत, समुदाय विशेष के लिए चस्पा पोस्टर को लेकर हो रहा बवाल
उत्तरकाशी में लव जिहाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 15 जून को महापंचायत बुलाई गई है। जिससे पहले एक पोस्टर लगातार वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में महापंचायत से पहले समुदाय विशेष को दुकानें खाली करने को कहा गया है।

उत्तरकाशी में लव जिहाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों और समुदाय विशेष के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच 15 जून को महापंचायत बुलाई गई है। जिससे पहले एक पोस्टर लगातार वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में महापंचायत से पहले समुदाय विशेष को दुकानें खाली करने को कहा गया है।
Recommended Video
दुकानें खाली करवाने का ऐलान
इसके बाद कुछ मकान मालिकों ने समुदाय विशेष के व्यापारियों से दुकानें खाली करवाने का ऐलान किया है। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टर चस्पा कर माहौल खराब करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही समुदाय विशेष के व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें करीब एक सप्ताह से अधिक समय से दुकानें बंद होने की वजह से आर्थिक संकट खड़ा होने की बात की गई है। इस बीच समुदाय विशेष की दुकानों के बाहर पोस्टर चस्पा होने के बाद पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है।
ये है मामला
बीते 26 शुक्रवार को पुरोला नगर में रजाई गद्दे का काम करने वाले उत्तर प्रदेश निवासी एक समुदाय विशेष का लड़का और उसका दोस्त एक नाबालिग को बहला फुसलाकर टैंपों में देहरादून ले जाने की फिराक में था, जिन्हें पुरोला पेट्रोल पंप पर स्थानीय युवाओं ने पकड़ लिया था। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से उत्तरकाशी में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसका जमकर विरोध किया और बाहरी, दूसरे समुदाय के लोगों को दुकानें खाली करने की चेतावनी दे डाली। जिसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी जमकर हुआ। जिसके बाद से क्षेत्र का माहौल गरमा गया है। अब ये मामला पूरे उत्तरकाशी जिले में तनाव पैदा कर चुका है। जिसके बाद से मामला गरमाया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications