Lok Sabha Security Breach: विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क, नई एसओपी के साथ दिए ये निर्देश

संसद भवन में हुए सुरक्षा के चूक के बाद देशभर की एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को देहरादून स्थित विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहने और विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरुरी कदम उठाने के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस के एडीजी लॉ एंड आर्डर समेत
सीनियर अधिकारियों ने विधानसभा पहुंचकर इसको लेकर समीक्षा की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक न होने की बात कही है।

 Lok Sabha Security Breach dehradun vidhansabha Police alert security arrangements instructions SOP

संसद भवन में 13 दिसंबर को सुरक्षा उल्लंघन, 2001 के संसद आतंकवादी हमले की बरसी पर हुआ, जब दो आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन डी, शून्यकाल के दौरान सार्वजनिक गैलरी से लोकसभा कक्ष में कूद गए थे। इतना ही नहीं पीली गैस छोड़ी और सांसदों द्वारा पकड़े जाने से पहले नारे लगाए। इसके बाद पुलिस ने इनके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया।

इस घटना के बाद से पूरे देश क संवैधानिक व्यवस्था के तहत आने वाले भवनों की सुरक्षा को लेकर एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर आज अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था ए पी अंशुमान की अध्यक्षता में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा, एसएसपी देहरादून, एसपी सुरक्षा, स्थानीय अभिसूचना इकाई, अग्निशमन, पीएसी और विधानसभा उत्तराखण्ड के सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विधानसभा का भ्रमण कर विधानसभा की सुरक्षा समीक्षा की गयी।

जिसमें विधानसभा स्थित कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और विधानसभा में स्थापित विभिन्न अग्निशमन उपकरणों का विस्तृत रूप से सुरक्षा ऑडिट किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था ने विधानसभा की सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

विधानसभा सत्र के दौरान पुख्ता सुरक्षा के सम्बंध में महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को एसओपी बनाने के निर्देश दिए गए। एसओपी में विधानसभा में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों, कर्मचारियों और मीडिया कर्मचारियों के आवागमन, Access Control, Checking-Frisking के सम्बंध मे विस्तृत कार्ययोजना बनाने के सम्बंध मे दिशा-निर्देश दिये गए। विधानसभा की Peripheral Wall, Watch tower & Entry/Exit point की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में निर्देश दिए गए। साथ ही अवगत कराया गया कि विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+