लोकसभा चुनाव: 75 फीसदी वोट लक्ष्य हासिल करने के​ लिए भाजपा की खास प्लानिंग,हारी हुई सीटों पर ऐसे ​कर रही फोकस

उत्तराखंड में भाजपा ने इस बार मिशन हैट्रिक के लिए हर सीट पर पांच लाख से ज्यादा के अंतर से जीतने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पाने के लिए भाजपा नई रणनीति पर काम कर रही है। इसके लिए पहला भाजपा दूसरे दलों से कम से कम 10 हजार कार्यकर्ताओं को अपने पाले में लाएगी। दूसरा विधानसभा में हारी हुई 23 सीटों पर फोकस करेगी।

Lok Sabha Elections BJP special planning achieve 75 percent vote target focusing on lost seats like this

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सीएम पुष्कर सिंह धामी चार मार्च से ऐसी विधानसभा में जाकर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। भट्ट का कहना है कि भाजपा इस बार कुल मतों के 75 फीसदी मत हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के दिग्गज नेता मैदान छोड़कर जा रहे हैं। कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया, चार मार्च से सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट विधानसभा स्तर पर अभियान शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें सबसे पहले उन 23 विधानसभा सीटों पर कार्यक्रम होंगे, जहां पार्टी को विगत विस चुनावों में जीत नहीं मिल पाई थी।

इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के कामों की जानकारी जनता से साझा करने के साथ बूथ एवं मंडल स्तर के विपक्षी पार्टी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया जाएगा। बताया, अब तक कई पार्टियों के 9,700 कार्यकर्ता हमारे साथ आ चुके हैं। जिनकी संख्या जल्द 10 हजार पार जानी तय है।

इस बीच भाजपा का संकल्प पत्र भी तैयार होने जा रहा है। इसके लिए अभियान की भी शुरूआत हो गई है। जो कि 6 तरीकों से जनता के अधिक से अधिक सुझावों को एकत्र कर संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा । जिसके तहत विशिष्ठ जनों से संवाद, घर घर संपर्क, लाभार्थी संपर्क में सुझाव लिए जाएंगे।

साथ देश में संचालित 500 एलईडी वाहनों एवं 6000 पत्र पेटिका द्वारा सुझाव एकत्र किया जायेंगे, नमो एप और मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 के माध्यम से भी संकल्प पत्र के लिए सुझाव लिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+