Lok sabha chunav 2024: देहरादून जिले के वोटर तय करेंगे टिहरी व हरिद्वार के सांसद का भविष्य, जानिए कैसे

उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटें हैं। इनमें टिहरी,गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, व अल्मोड़ा। खास बात ये है कि देहरादून जिले के वोटर टिहरी व हरिद्वार लोकसभा सीटों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

Lok Sabha elections 2024 Voters Dehradun district will decide future of Tehri and Haridwar MP know how

देहरादून जिले की 10 विधानसभाओं के 15 लाख से अधिक मतदाता टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा सीटों के लिए मतदान करेंगे। इसमें 9.87 लाख मतदाता टिहरी गढ़वाल और 5.61 लाख मतदाता हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के लिए अपना वोट डालेंगे।

देहरादून जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र चकराता, विकास नगर, सहसपुर, रायपुर, राजपुर रोड, देहरादून कैंट और मसूरी टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में शामिल हैं, जबकि धर्मपुर, डोईवाला और ऋषिकेश विधानसभा के मतदाता हरिद्वार लोकसभा का हिस्सा हैं।

देहरादून जिले में कुल 1880 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इसमें 1275 टिहरी लोकसभा क्षेत्र में शामिल हैं, जबकि 605 हरिद्वार लोकसभा में। वहीं 1111 मतदान केंद्रों पर इस बार वोट डाले जाएंगे। इसमें 794 टिहरी लोकसभा क्षेत्र जबकि 317 हरिद्वार लोकसभा में शामिल हैं।

टिहरी गढ़वाल लोकसभा में देहरादून, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जनपद शामिल हैं, लेकिन इस लोकसभा में सबसे अधिक मतदाता देहरादून जनपद के हैं। देहरादून के 9.87 लाख मतदाता, टिहरी गढ़वाल के 3.42 लाख मतदाता और उत्तरकाशी के 2.42 लाख मतदाता मिलकर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

एक नजर आंकड़ों पर

  • देहरादून की धर्मपुर विधानसभा में अन्य विधानसभाओं से ज्यादा वोटर हैं।
  • मौजूदा में धर्मपुर विधानसभा में सबसे अधिक 2 लाख 14 हजार 896 मतदाता हैं।
  • चकराता में सबसे अधिक 234 मतदान केंद्र और 237 मतदान स्थल हैं।
  • देहरादून जिले में 76 थर्डजेंडर मतदाता हैं। विकासनगर में नौ, सहसपुर में 12, रायपुर में 11, राजपुर रोड पर 13, देहरादून कैंट में 3 और मसूरी में 11 थर्डजेंडर मतदाता हैं।
  • टिहरी गढ़वाल में महज एक और उत्तरकाशी में 2 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
  • देहरादून में 11 हजार से अधिक दिव्यांग मतदाता हैं। इसमें 7316 मतदाता टिहरी गढ़वाल लोकसभा जबकि 4164 मतदाता हरिद्वार लोकसभा के लिए वोट करेंगे।
  • सहसपुर में सर्वाधिक 1691 दिव्यांग मतदाता हैं, जबकि दून कैंट में सबसे कम 447 दिव्यांग मतदाता।
  • टिहरी गढ़वाल में 5277 और उत्तरकाशी में 3733 दिव्यांग मतदाता हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+