लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस समेत दूसरे दलों से भाजपा में 15 हजार की एंट्री,सीएम धामी के सुझाव से हड़कंप

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को 15 हजार पार कर लिया है। इसमें ​वे नेता हैं जो कि दूसरे दलों को छोड़कर भाजपा को ज्वाइन कर चुके हैं। भाजपा के अंदरखाने अब ये चर्चा है कि ये नेता आने वाले समय में परेशानी का सबब भी बन सकते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को इस को लेकर सुझाव दे चुके हैं। सीएम धामी ने महेंद्र भट्ट को इसके लिए स्क्रीनिंग करने का सुझाव भी दिया। हालांकि इसको लेकर भाजपा अभी गंभीर नजर नहीं आ रही है और लगातार भाजपा में एंट्री जारी है।

Lok Sabha elections 2024 pushkar singh dhami 15 thousand people entered BJP other parties congress

उत्तराखंड में भाजपा कांग्रेस समेत दूसरे दलों से करीब 15 हजार नेताओं को अपने पाले में ला चुकी है। इसमें एक विधायक और कई पूर्व विधायक भी शामिल है। इन नेताओं को एडजस्ट करने की भी भाजपा के सामने चुनौती खड़ी हो सकती है। आने वाले समय में नगर निकाय और पंचायत के चुनाव होने हैं। साफ है कि इनमें से कई दावेदारी कर सकते हैं। जिनके सामने भाजपा में पहले से काम कर रहे नेताओं का होना तय है।

इन सभी बातों को लेकर भाजपा के अंदरखाने अभी से चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेसी भी इसे अपने लिए सही मानकर चल रहे हैं। जबकि भाजपा में अब कम्प्टीशन बढना तय है। ये चिंता प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जता चुके हैंं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को सुझाव दिया है कि भाजपा में लगातार बढ़ते कुनबों को लेकर पार्टी में एंट्री के लिए कुछ मानक तय करने होंगे।

धामी ने बताया कि भाजपा का परिवार अब लगातार बढ़ रहा है और ज्यादा लोग हो गए हैं। भाजपा में अब तक कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों के 15 हजार लोग शामिल हो चुके हैं। इस परिस्थिति को देखते हुए महेंद्र भट्ट को मानक तय करने और पार्टी में आ रहे लोगों की स्क्रीनिंग का सुझाव दिया गया है।

दूसरी पार्टी से भारी मात्रा में बीजेपी में शामिल होने के कारण पार्टी के पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ता अपने सियासी भविष्य को लेकर परेशान हैं। अक्सर यह देखा जाता है कि कोई बड़ा नेता अगर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होता है, तो चुनाव में भाजपा उसे पार्टी का टिकट देती है। इसके परिणामस्वरूप उसके अपने कार्यकर्ता मुंह ताकते रहते हैं। इन सब को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को सुझाव दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+