लोकसभा चुनाव: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने 5 प्रमुख अभियानों का लिया फीडबैक,दिए ये निर्देश

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष ने पार्टी के अभियानों की टोली और लोकसभा स्तरीय टीम की समीक्षा बैठक ली है। इस दौरान उन्होंने सभी सांगठनिक कार्यक्रमों में तेजी लाने के साथ साथ 28 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे को अंतिम रूप दिया।

Lok Sabha Elections 2024 BJP National General Secretary BL Santosh feedback 5 major campaigns

बी एल संतोष ने दो दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन आज संतोष ने पार्टी मुख्यालय में दो महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शिरकत की। जिसके तहत राज्य में संचालित पांच प्रमुख अभियानों के संयोजक एवं सह संयोजकों से विस्तार से जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए।

जिसके लोकसभा चुनाव संयोजक, सहसंयोजक, लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी एवं लोकसभा विस्तारकों समेत प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमे उन्होंने पार्टी की लोकसभा चुनाव की तैयारियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे को अंतिम रूप दिया।

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संचालन में हुई इस बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार मंत्री समेत गांव चलो अभियान, दीवार लेखन अभियान, महिला सहायता समूह एवं गैर सरकारी संस्था संपर्क अभियान, पार्टी जॉइनिंग अभियान एवं लाभार्थी संपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक शामिल हुए।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि बैठक में राज्य में जारी 5 प्रमुख अभियानों को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संतोष का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है ।

10 लाख लाभार्थियों से संपर्क करेंगे 25-30 हजार कार्यकर्ता

लाभार्थी संपर्क अभियान की अधिक से अधिक सफलता के लिए अब तक हुई तैयारियों की समीक्षात्मक जानकारी संतोष से साझा की गई । पार्टी अभियान के तहत प्रदेश के लगभग 10 लाख लाभार्थियों से संपर्क करने के लिए पार्टी के 25 से 30 हजार कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की गई । जो 1से 3 मार्च को चलने वाले इस अभियान में 10 से 20 लाभार्थियों से संपर्क करेगा और उनके मोबाइल से डाटा नमो एप पर अपलोड करेगा । हमारी कोशिश होगी उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास कर पार्टी के लिए आशीर्वाद प्राप्त करना ।

6 मार्च को पीएम करेंगे महिला स्वयं सहायता समूहों से वर्चुअली संवाद
महिला स्वयं सहायता समूहों एवं गैर सरकारी संस्थाओं से संपर्क अभियान को तेजी देने के लिए महिला मोर्चा को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में 6 मार्च को एक बड़े राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी एनजीओ से जुड़ी महिलाओं से वर्चुअली संवाद स्थापित करेंगे। पार्टी कार्यकात्रियों को इस कार्यक्रम में मातृ शक्ति की सहभागिता को अधिक से अधिक सुनिश्चित करवाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+