Lok sabha chunav 2024: उत्तराखंड में भाजपा ने तय किए वोटों का ग्रेडिंग फाॅर्मूला, जानिए क्या है प्लानिंग

उत्तराखंड में मिशन हैट्रिक और लोकसभा की पांचों सीटें जीतने के लिए भाजपा ने एक खास रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए भाजपा ने वोटो की ग्रेडिंग तय की है। भाजपा ने उत्तराखंड में ए, बी, सी और डी ग्रेड के वोट तय किए हैं। सबसे ज्यादा फोकस भाजपा का सी और डी ग्रेड के वोटों पर हैं। जिसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खास प्लानिंग की जा रही है।

 Lok Sabha elections 2024: BJP decided grading formula votes Uttarakhand, know what is the planning

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविवार को गांव चलो अभियान के तहत कार्यक्रम की शुरूआत की और कार्यकर्ताओं से सी व डी ग्रेड के वोटो को पार्टी के पक्ष में मतदान कराने के लिए सुझावों पर चर्चा की। गांव चलो अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों ने राज्य के सभी 11729 बूथों पर 24 घंटे प्रवास कार्यक्रम में जनसहभागिता की है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अभियान के सफल संचालन के साथ पार्टी, लोकसभा चुनावों में 75 प्लस के लक्ष्य की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गई है।

अभियान के तहत भट्ट ने जोशीमठ विधानसभा के पांडुकेश्वर क्षेत्र के बूथ नंबर 56 में विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों में शामिल हुए । इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संपर्क कर केंद्र एवं सरकार की योजनाओं से हुए लाभ पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आप सबको इन योजनाओं का लाभ इसलिए नही मिला है कि आप कृपा पात्र हैं बल्कि यह आपका अधिकार हैं।

पार्टी का मकसद है, आपके सहयोग से अधिक से अधिक लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना। उन्होंने सभी लोगों से योजनाओं का लाभ लेने में आ रही दिक्कतों और उनके समाधान को लेकर विमर्श किया। इस दौरान लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उन्हे हक दिलाने के लिए आभार व्यक्त किया।

अपने इस 24 घंटे के प्रवास में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ वहां 5 स्थानों पर दिवाल लेखन कर पार्टी के संदेशों को जनता तक प्रसारित करने में शिरकत की। साथ ही उन्होंने बूथ के नवमतदाताओं से सामूहिक चर्चा कर उनसे चुनावों में मतदान करने का आह्वाहन किया। पांडुकेश्वर बूथ पर बूथ टोली की बैठक लेकर वोटर लिस्ट की समीक्षा की। जिसके तहत उन्होंने ए,बी,सी,डी वोटो की ग्रेडिंग तय की और कार्यकर्ताओं से सी व डी ग्रेड के वोटो को पार्टी के पक्ष में मतदान कराने हेतु सुझावों पर चर्चा की ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+