Lok sabha Chunav: सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, जनता से भाजपा के पक्ष में मांगे वोट
Uttarakhand: वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकसभा चुनाव के प्रचार में जुट चुके हैं। शुक्रवार को उन्होंने रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के प्रांगण में लोक सभा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। इस सभा में उन्होएँ कहा कि जनता के समर्थन और विश्वास के चलते देश में तरक्की के कई काम हुए हैं, ऐतिहासिक राम मंदिर का निर्माण भी देश की जनता के उम्मीदों के मुताबिक हुआ है। जिससे आम जनता एक बार फिर भाजपा को अपना समर्थन देने का फैसला ले चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में भी सरकार ने विकास के लिए कई कार्य किये हैं, आज अपराधियों के प्रति कड़े रुख एक मिशाल बने हैं, वहीं ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ सारे कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरे देश की जनता इस बार 400 पार के नारे को सार्थक करेगी उसमें अल्मोड़ा की सीट भी शामिल रहेगी। सीएम धामी ने कहा कि अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र के पिथौरागढ़ में उनका जन्म हुआ है एवं इसी क्षेत्र के चंपावत से सेवा करने का मौका मिला है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प में हम सबने अपना योगदान देना है। धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता को लागू किया जिससे मातृशक्ति को कई कुरीतियों और उत्पीड़नों से मुक्ति मिलेगी। देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज सभी परीक्षाएं पारदर्शिता से हो रही हैं। सरकार ने शासकीय जमीन से गैरकानूनी कब्जे को खत्म कर हजारों एकड़ से अधिक सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड देवभूमि है, हम सभी यहां भाईचारे से रहते हैं। पर जो भी यहां अशांति पैदा करने का काम करेगा। उसके खिलाफ कानून कड़ी कार्रवाई करेगा।
उत्तराखंड में दंगारोधी कानून पर भी सहमति बनी है, अब दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही दंगे में होने वाली सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई भी दंगाइयों से ही की जाएगी। राज्य सरकार ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाया है। साथ ही सरकारी नौकरी में महिलाओं को 30 % आरक्षण की व्यवस्था लागू की है।
यह भी पढ़ें Uttarakhad News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को बताया शिवभक्त, जनता से मांगे वोट












Click it and Unblock the Notifications