Uttarakhad News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को बताया शिवभक्त, जनता से मांगे वोट
Uttarakhand News: उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा लोकसभा चुनाव के दौरान धार्मिक स्थलों में हुए विकास कार्यों का श्रेय पीएम मोदी को देकर जनता का समर्थन मांग रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि पीएम मोदी नेतृत्व में उत्तरखंड के धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्रों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में जहां उत्तराखण्ड एक ओर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्रों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।इस विकास यात्रा को जारी रखने के लिए उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता यहां की पांचों सीटों पर कमल का फूल खिलाने के लिए तैयार है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिवभक्त बताते हुए आगामी चुनाव में जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।
वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि 23 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार अपना दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है, लिहाजा पार्टी अपनी सरकार के जनकल्याणकारी, विकास कार्यों और ऐतिहासिक फैसलों को लेकर जनता के बीच जा रही है। लोकसभा चुनाव के नज़रिये राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और चहुंमुखी विकास कार्यों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उत्तराखंड को विश्व मानचित्र पर चमकाने की बात हो, चाहे समाज के प्रत्येक वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ की बात हो, इनके साथ पीएम मोदी और धामी सरकार के कार्यकाल लिए गए ऐतिहासिक और साहसिक निर्णयों की चर्चा जनता के मध्य करेंगे।
ज्ञात हो कि राज्य में पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इसमें तीन सीटें गढ़वाल और दो सीट कुमाऊं मंडल में हैं। उत्तराखंड सरकार सभी पुराने कीर्तिमान ध्वस्त करते हुए पांचों सीट मोदी की झोली अर्पित करने की तैयारी में है।












Click it and Unblock the Notifications