Lok sabha election 2024: पीएम मोदी की उत्तराखंड में तीन रेलियां! स्टार प्रचारकों में हो सकते हैं ये बड़े नाम
उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कम से कम तीन रैलियां कराने की प्रदेश नेतृत्व तैयारी में है। इसके लिए हरिद्वार, हल्द्वानी और श्रीनगर को प्रस्तावित किया गया है। माना जा रहा है लोकसभा की पांच सीटों को साधने के लिए भाजपा इन तीन जगहों पर रैली करा सकती है।

कई बड़े चेहरे स्टार प्रचारक
इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े चेहरे स्टार प्रचारक के तौर पर उत्तराखंड में प्रचार प्रसार के लिए पहुंच सकते हैं।
स्टार प्रचारकों की लिस्ट केंद्र को भेजी
उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट केंद्र को भेज दी है। केंद्रीय नेतृत्व की मुहर लगते ही भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की जाएगी। भाजपा उत्तराखंड में पीए मोदी का रोड शो भी कराना चाहती है।
मोदी की रैलियों के लिए तैयारी शुरू
उत्तराखंड में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों के लिए तैयारी शुरू दी गई हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए विशेष रथ देहरादून पहुंच चुका है। भाजपा का यह विशेष प्रचार वाहन अभी पार्टी मुख्यालय में खड़ा है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री उत्तराखंड में तीन रैलियां कर सकते हैं। कार्यक्रम फाइनल होते ही भाजपा तैयारियों में जुट जाएगी।
ये है लिस्ट में
उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होने हैं। ऐसे में अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में भाजपा पीएम मोदी की रैली करवाना चाहती है। भाजपा ने राज्य के लिए पीएम, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री योगी के साथ स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह को प्राथमिकता देते हुए स्टार प्रचारकों की सूची के लिए केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया है।
नामांकन के बाद और तेजी
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि संगठन द्वारा लोकसभा स्तर पर होने वाली रैलियां, सभाओं एवं रोडशो को लेकर कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया गया है। लिहाजा जैसे ही केंद्र से स्टार प्रचारक के कार्यक्रम सुनिश्चित हो जाएंगे, रणनीति को अमल में लाना शुरू कर दिया जाएगा। कहा कि जहां तक सवाल है पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का तो वह अनेक स्तर पर प्रारंभ हो चुका है जिसे पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन के बाद और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications