Lok sabha election 2024: पीएम मोदी देवभूमि से करेंगे चुनावी शंखनाद, 5 सीटें लेकिन खास है कनेक्शन, जानिए वजह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्टूबर को उत्तराखंड आ रहे हैं। जिसमें पीएम मोदी पिथौरागढ़, चंपावत और अल्मोड़ा तीन जिलों को कवर कर सकते हैं। ये तीनो जिले अल्मोड़ा लोकसभा सीट में आती हैं। इस दौरान पीएम मोदी की पिथौरागढ़ में जनसभा भी प्रस्तावित है। साथ ही पीएम चंपावत के मायावती आश्रम और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना कर सकते हैं।

भाजपा संगठन इस दौरे के लिए तैयारियों में जुटा है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इसी दौरे से चुनावी शंखनाद करेंगे। पीएम मोदी को शिव भक्त माना जाता है। साथ ही देवभूमि से उनका विशेष लगाव है। चुनावी समर में जाने से पहले मोदी एक बार केदारनाथ, बद्रीनाथ या देवभूमि में आना नहीं भूलते हैं। यही वजह है कि पीएम मोदी इस बार भी लोकसभा चुनाव का शंखनाद देवभूमि से कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इससे पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव हैं। जिसके बाद पूरी तरह से लोकसभा का चुनावी मोड शुरू हो जाएगा। बात अगर उत्तराखंड की करें तो यहां लोकसभा की पांच सीटें है। टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा और नैनीताल सीट। लगातार दो बार 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है।
उत्तराखंड की पांचों सीट भाजपा की झोली में आई है। इस बार भाजपा हैट्रिक लगाने की तैयारी में है। भाजपा के लिए गढ़वाल सीट पर चुनावी समीकरण आसान नजर आ रहा है, लेकिन कुमांउ सीट पर पार्टी किसी तरह का कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसके साथ ही पीएम मोदी केदारनाथ और बद्रीनाथ का कई बार दौरा कर चुके हैं। इस बार कुमांउ के आदि कैलाश और जागेश्वर धाम से पीएम मोदी एक नया संदेश देने की कोशिश करेंगे।
साथ ही सीएम धामी के मानसखंड मंदिर माला मिशन को भी इस यात्रा से और रफ्तार मिलेगी। उधर केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के सीनियर नेता अमित शाह भी 7 अक्टूबर को देहरादून में तीन घंटे तक पार्टी संगठन, पदाधिकारियों, मोर्चा प्रभारियों, मंत्रियों सभी के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर जरुरी तैयारियों का फीडबैक लेंगे और अपनी तरफ से दिशा निर्देश भी देंगे। इस तरह पीएम मोदी और अमित शाह उत्तराखंड से चुनावी शंखनाद करने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications