Lok sabha election 2024: कांग्रेस संगठन में चुनाव अभियान की तैयारी नहीं, दावेदारों की फौज तैयार

उत्तराखंड में कांग्रेस की लोकसभा चुनाव को लेकर भले ही अभी रणनीति तैयार नजर नहीं आ रही हो, लेकिन दावेदारों की फौज तैयार नजर आ रही है। हरिद्वार और नैनीताल सीट पर कांग्रेस के कई दावेदार सीधे तौर पर दावेदारी करते हुए नजर आ रहे हैं। जिससे आने वाले समय में कांग्रेस के​ लिए टिकट बंटवारे में चुनौती खड़ी हो सकती है। सबसे ज्यादा दावेदार कांग्रेस के हरिद्वार और नैनीताल सीट पर नजर आने लगे हैं। ऐसे में ये दोनों सीटें हॉट सीट बनती जा रही है।

 Lok Sabha election 2024 no preparation election campaign Congress organization contenders is ready

उत्तराखंड में भाजपा ने लोकसभा को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। शीर्ष नेतृत्व कई बार देहरादून से लेकर दिल्ली तक तैयारियों की समीक्षा कर चुका है। इसके लिए सांसदों के प्रवास से लेकर कमजोर सीटों पर फोकस शुरू हो गया है। जबकि मुख्य विपक्षी कांग्रेस में अभी चुनावी तैयारियों का मंथन का दौर शुरू नहीं हुआ है। इससे पहले कांग्रेस में दावेदारों की फौज नजर आने लगी है।

नैनीताल सीट पर नेता प्रतिपक्ष और बाजपुर विधायक यशपाल आर्य ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के हर फैसले का सम्मान किया है। उनका कहना है कि यदि आलाकमान ने मौका दिया तो वह 2024 का लोकसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने भी चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद इस पर फैसला लेंगे। नैनीताल सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी दावेदार माने जा रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी जीतने वाले चेहरे पर ही दांव लगाएगी। ऐसे में नैनीताल सीट पर कांग्रेस के लिए दावेदारों की लंबी लिस्ट तैयार हो रही है। इससे पहले हरिद्वार सीट को लेकर भी कांग्रेस के दो दिग्गज आमने सामने आ चुके हैं। जिसमें पूर्व सीएम हरीश रावत और हरक सिंह दावेदारी जता चुके हैं। गढ़वाल सीट पर गणेश गोदियाल और मनीष खंडूरी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। जबकि टिहरी सीट पर प्रीतम सिंह और नवप्रभात के बीच ही प्रमुख दावेदारी मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+