Lok sabha election 2024: भाजपा की 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए विस्तारक टीम रवाना, जानिए क्या रहेगी भूमिका

Lok sabha election 2024 उत्तराखंड में भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच लोकसभा चुनाव की रणनीति के तहत 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए विस्तारक टीम रवाना कर दी गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि विस्तारक चुनाव रणनीति और कार्यकर्ताओं के मध्य समन्वयक का कार्य करेंगे।

Lok sabha election 2024 BJP mission Lok Sabha expansion team leaves for 70 assembly constituencies, know what its role will be

लोकसभा चुनावों की रणनीति को अंजाम देने के लिए भाजपा ने विधानसभा स्तर पर विस्तारकों की जिम्मेदारी तय कर दी है। सभी विस्तारक आगामी महीनों में पूर्णकालिक भूमिका में संगठन की चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं के मध्य समन्वयक का काम करेंगे।

देहरादून पार्टी मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने सभी 70 विधानसभा के लिए नियुक्त विस्तारको को आवश्यक निर्देश देते हुए हर झंडी दिखाकर क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इस दौरान सभी विस्तारकों को शुभकामना देते हुए उन्होंने मोदी को तीसरी बार पीएम बनने के लक्ष्य पर जुटने का आह्रान किया।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि ये सभी विस्तारक आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के मध्य समन्वय बनाने का काम करेंगे । साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार के कार्यों एवं उपलब्धियों को संगठन के माध्यम से मंडल एवं बूथ स्तर पर जनता के मध्य पहुंचाने में जुटेंगे।

उन्होंने बताया कि पार्टी के पक्ष में माहौल निर्माण को लेकर इन सभी विस्तारकों को हाल में काशीपुर में प्रशिक्षण भी दिया गया है । जहां इन्हे पार्टी के सैद्धांतिक, वैचारिक एवं सांगठनिक पक्षों को लेकर विस्तृत जानकारी देकर चुनावी रणनीति की धरातल पर उतारने की तकनीकी जानकारी दी गई।

इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि विगत चुनावों की भांति विस्तारक सांगठनिक रचना के दृष्टिगत वर्तमान लोकसभा चुनाव के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है। यह सभी पार्टी के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता हैं जो पूर्णकालिक विस्तारक की भूमिका में आगामी 5 महीने या चुनावी प्रक्रिया तक संबंधित विधानसभा में कार्यरत रहेंगे।

विधानसभाओं की भौगोलिक विषमताओं, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में दूरदराज के बूथों तक कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से संपर्क के लिए इन्हे वाहन समेत तमाम जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अपने प्रवास के दौरान सभी विस्तारक जमीनी स्तर पर संवाद स्थापित करते हुए पार्टी की रणनीति को अंजाम देने में महत्वपूर्ण सहभागिता करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+