Lok sabha election 2024: सदस्यता अभियान में पहले ही दिन 500 लोग करेंगे भाजपा ज्वाइन, जानिए पूरी प्लानिंग

Lok Sabha election 2024 भाजपा कल से उत्तराखंड में सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। जो कि पूरे जनवरी माह तक चलेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का दावा है कि करीब 1800 लोग इस सदस्यता अभियान के जरिए भाजपा से जुड़ेंगे।

Lok Sabha election 2024: 500 people will join BJP first day membership campaign, know planning

इसमें से 500 लोग कल भाजपा ज्वाइन करेंगे। इसमें कुछ बड़े चेहरे भी हो सकते हैं। जो कि कांग्रेस समेत दूसरे दलों को छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर सकते हैंसूत्रों की मानें तो देहरादून और टिहरी से कुछ बड़े चेहरे इस दौरान भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। ऐसे में पार्टी अपना कुनबा भी बढ़ाने मे जुटी है। इसके लिए सबसे पहले भाजपा सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। जो कि 15 जनवरी से शुरू होगा। मकर संक्रांति पर भाजपा इस अभियान को शुरू कर पूरे जनवरी माह तक चलाएगी।

इसके लिए भाजपा की ओर से तैयारियां पूरी हो चुकी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि कल 500 लोगों को भाजपा पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। जिनमें कांग्रेस और दूसरे दलों को छोड़कर नेता भाजपा का दामन थामेंगे। इसके अलावा करीब 1800 लोगों ने भाजपा ज्वाइन करने का मन बनाया है।

जो कि हाईकमान से हरी झंडी मिलते ही पार्टी ज्वाइन करेंगे। ये अभियान पूरे जनवरी माह तक चलेगा। भाजपा ने इस बार पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा लक्ष्य रखा है। इस बार भाजपा ने हर सीट पर 75 फीसदी वोट और 5 लाख से ज्यादा अंतर से जीत का लक्ष्य रखा है।

ऐसे में भाजपा अपने साथ बड़ी टीम लेकर चलेगी। इसके साथ ही तीसरी बार भी पांचों सीट जीतने के लिए कई प्लानिंग की जा रही है। ऐसे में सदस्यता अभियान के जरिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी ओर मजबूती से काम करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी के तहत सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+