Lok Sabha Chunav 2024 : उत्तराखंड में कब डाले जाएंगे वोट, जानिए पांच लोकसभा सीटों पर मतदान की तारीख

Lok Sabha Election Dates Voting Schedule उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। 4 जून को मतगणना होगी। उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं टिहरी, गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा।

Lok Sabha Chunav 2024 Date Announce uttarakhand BJP SP Cong Election Polls Voting Schedule Result

चुनाव आयोग ने आज लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देश भर में सात चरणों में मतदान होगा। आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है। उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीट हैं। चुनाव के लिए भाजपा पांचों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

टिहरी गढ़वाल सीट से माला राज्यलक्ष्मी शाह, नैनीताल सीट से अजय भट्ट और अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा को उम्मीदवार बनाया गया है। पौड़ी गढ़वाल सीट पर सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर दांव लगाया है।

कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। टिहरी गढ़वाल सीट से जोत सिंह गुनसोला, पौड़ी सीट से गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा पर दांव खेला गया है। दो सीटों हरिद्वार व नैनीताल पर अभी भी सस्पेंस बना है। बता दें कि 2019 में हुए चुनाव की घोषणा 10 मार्च को हुई थी। तब उत्तराखंड में पहले चरण में ही 11 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 23 मई को मतगणना हुई थी।

ये है पूरा कार्यक्रम

  • 20 मार्च को अधिसूचना जारी होगी
  • 27-28 मार्च को नामांकन
  • 28-30 मार्च नामांकन पत्रों की जांच
  • 30 मार्च से दो अप्रैल- नाम वापसी
  • 19 अप्रैल को मतदान
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+