उत्तराखंड त्रासदी: 30 लोगों की मौत, 197 लोग लापता, सर्च अभियान अब भी जारी
LIVE: glacier fallendown in joshimath chamoli Uttarakhand news: चमोली। उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही में अबतक 30 शव बरामद हुए हैं। करीब 197 लोग अभी भी लापता हैं। यह जानकारी उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने मंगलवार को दी है। इस हादसे में तपोवन का पावर प्रोजेक्ट तबाह हो गया है। आईटीबीपी के जवानों ने टनल में फंसे 12 लोगों को निकाला है। वहीं, दूसरे टनल में अब भी करीब 30 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। सुरंगों के पास से मलबा हटाया जा रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है। राज्य सरकार चार और केंद्र सरकार दो लाख रुपए की सहयोग राशि देगी।

Recommended Video

Chamoli Disaster: CM Trivendra Rawat ने अस्पताल में भर्ती घायलों से की मुलाकात | वनइंडिया हिंदी
पढ़ें लाइव अपडेट्स
LIVE Feed
CM रावत बोले- तपोवन सुरंग करीब 35 श्रमिक फंसे हैं, पीएम ने सुबह किया था फोन
उत्तराखंड के चमोली जिले में तपोवन सुरंग में बचाव अभियान जारी है, यहां करीब 35 लोगों के फंसे होने की आशंका है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा है कि टनल (सुरंग) में करीब 35 श्रमिक फंसे हैं, उनके लिए ड्रिल करके टनल में रस्सी लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि इसकी सफलता में अभी थोड़ा समय लगेगा लेकिन इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री का सुबह फोन आया था, प्रधानमंत्री लगातार यहां का अपडेट ले रहे हैं।
उत्तराखंड DGP ने की 29 मौतों की पुष्टि
उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार बोले, मलबे में से दो शव और बरामद हुए हैं, तीसरा शव दिख रहा है तो इस तरह अब तक कुल 29 शव बरामद हो चुके हैं।
रेस्क्यू किए लोगों से ITBP अस्पताल में मिले सीएम रावत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जोशीमठ में आईटीबीपी (ITBP) अस्पताल में जाकर रेस्क्यू किए गए लोगों से मुलाकात की। उसके बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम रावत ने कहा, जिन 12 घायलों को रेस्क्यू किया गया है वो ITBP के इस अस्पताल में भर्ती हैं, सभी लोग ठीक हैं। उन्होंने बताया कि शरीर में काफी दर्द है, डॉक्टरों का कहना है कि ये धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा। जो 360 परिवार पुल के ढहने से चमोली जिले से कट गए हैं मैं उनसे संपर्क करने जा रहा हूं।
उत्तराखंड के डीजीपी बोले- दोपहर तक टनल खुल जाएगी
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए 26 शव बरामद होने की पुष्टी की है। उन्होंने कहा है कि सुरंग (टनल) में हम थोड़ा और आगे बढ़े हैं। लेकिन अभी भी टनल खुला नहीं है। हमें उम्मीद है कि मंगलवार दोपहर तक टनल खुल जाएगी।
तपोवन सुरंग में नहीं हो पाया अबतक किसी से संपर्क
अधिकारियों ने जानकारी दी है कि तपोवन सुरंग में अबतक किसी से संपर्क नहीं हो पाया है। लेकिन SDRF, NDRF, पुलिस और सेना की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, तपोवन के सुरंग में तीन गाड़ियां एक बोलेरो, स्कॉर्पियो और एक जेसीबी होने की खबर है। जिसमें कई लोगों के मौजूद होने की संभावना है।
उत्तराखंड: CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रभावित इलाकों का किया एरियल सर्वे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चमोली ज़िले में ग्लेशियर टूटने से प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे किया।
READ MORE













Click it and Unblock the Notifications