Uttarakhand: चट्टान गिरने से लिपुलेख-तवाघाट मार्ग 100 मीटर बहा, धारचूला और गुंजी में करीब तीन सौ यात्री फंसे

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में लिपुलेख-तवाघाट सड़क के पास भारी चट्टान गिरने से लिपुलेख-तवाघाट मार्ग 100 मीटर बह गया। धारचूला से 45 किमी ऊपर लखनपुर के पास भारी चट्टान दरकने से सौ मीटर बह गई है।

Lipulekh-Tawaghat road washed away 100 meters rock fall three hundred passengers stranded Dharchula Gunji

उत्तराखंड में बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से जग​ह-जगह सड़कें बंद और चट्टानों के गिरने की सूचना सामने आ रही है। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

लिपुलेख-तवाघाट मार्ग 100 मीटर बह गया

पिथौरागढ़ जिले में लिपुलेख-तवाघाट सड़क के पास भारी चट्टान गिरने से लिपुलेख-तवाघाट मार्ग 100 मीटर बह गया। लिपुलेख-तवाघाट सड़क धारचूला से 45 किमी ऊपर लखनपुर के पास भारी चट्टान दरकने से सौ मीटर बह गई है। इससे धारचूला और गुंजी में करीब तीन सौ फंस गए हैं।

खुलने में कम से कम दो दिन का समय

मिली जानकारी के अनुसार सड़क खुलने में कम से कम दो दिन का समय लग सकता हैं। इससे आवाजाही ठप है। जिला प्रशासन ने एएनआई एजेंसी से इसकी पुष्टि की है।

उत्तराखंड में बीते दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। अब भी बारिश का अलर्ट जारी है। बीते रोज बारिश से देहरादून और उत्तरकाशी जिले में भी काफी नुकसान होने की खबर है। भारी बारिश के चलते यमुनोत्री मार्ग भी बाधित हो गया है।

Recommended Video

      Weather Update: Delhi-NCR में होगी बारिश, तो यहां चमकेगी बिजली यहां आएगा तूफान | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+