नतीजों को लेकर नेताओं की बढ़ी उत्सकुता और टेंशन, मंदिरों में माथा टेककर मांग रहे जीत का आशीर्वाद

मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे नेता

देहरादून, 4 मार्च। उत्तराखंड में 10 मार्च को विधानसभा चुनावों के परिणाम आने हैं। जिसको लेकर प्रत्याशियों में उत्साह के साथ अब टेंशन भी नजर आने लगी है। ऐसे मेें भगवान का ही सहारा लेते हुए नेता नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार मंदिरों में दर्शन को पहुंच रहे हैं। तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक महाकाल और वैष्णो देवी का दर्शन कर अपनी और पार्टी की जीत का आशीर्वाद मांगने पहुंचे हैं।

 Leaders have increased curiosity and tension regarding the results, bowing their heads in temples, seeking blessings of victory

धामी, हरदा, कौशिक लगा रहे मंदिरों के चक्कर
नतीजों की तारीख नजदीक आते ही पार्टी और प्रत्याशियों की बैचेनी बढ़ने लगी है। ऐसे में सभी मंदिर पहुंचकर अपने मन की शांति और जीत का आशीर्वाद लेने की कोशिश में जुटे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भोपाल में महाकाल के मंदिर में दर्शन करने के बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जम्मू रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार मंदिरों के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। शिवरात्रि पर धामी ने बनखंडी महादेव मंदिर, चकरपुर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तो उनके परिजन देहरादून में टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर दोबारा मुख्यमंत्री और सरकार बनाने की कामना कर चुके हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी लगातार मंदिरों के चक्कर काट रहे हैं। शिवरात्रि पर श्रीराम मंदिर दिल्ली में पूजा-अर्चना की एवं जलाभिषेक किया। इसके बाद कुछ दिन पहले रानीबाग काठगोदाम में जियारानी माता मंदिर में मां जियारानी का आशीर्वाद लिया।
यूपी में प्रचार और परिवार के साथ काट रहे समय
चुनाव के बाद उत्तरप्रदेश में भी उत्तराखंड के नेताओं ने प्रचार-प्रसार कर अपने-अपने दलों के लिए वोट मांगे हैं। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, ​कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक खजानदास समेत कई नेताओं ने प्रचार किया। इसके साथ ​ही प्रचार खत्म होते ही अब कुछ नेता परिवार के संग घूमने फिरने में व्यस्त हैं। जबकि कुछ प्रत्याशी अपने परिवार के साथ समय काटकर 10 मार्च का इंतजार कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अपने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि वे गुजरात में स्थापित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' देखने गए। धन सिंह ने लिखा है कि

उत्तर प्रदेश में छठे चरण के चुनाव प्रचार में व्यस्तता के बाद आज परिवार के साथ गुजरात में स्थापित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' देखने का सौभाग्य मिला।
भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की यह प्रतिमा 182 मीटर ऊंची है। यह भी एक मुख्य कारण है कि 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची यह प्रतिमा न सिर्फ देश बल्कि विदेशियों का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। हर कोई एक बार 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' देखने का मन बना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+