उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूस्खलन, 3 की मौत, मलबे में दबे 4 लोग, रेसक्यू जारी

पिथौरागढ़, 30 अगस्त: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूस्खलन की घटना सामने आई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम से बात कर रेस्क्यू मिशन तेज करने के निर्देश दिए हैं। घटना पिथौरागढ़ के जुम्मा गांव के पास की है। पिथौरागढ़ के डीएम आशीष चौहान ने कहा कि एसडीआरएफ और एसएसबी की टीमों को जुम्मा गांव भेजा गया है। राहत सामग्री भी भेज दी गई है।

landslide in uttarakhand pithoragarh rescue operation underway

Recommended Video

    Uttarakhand Cloud Burst: धारचूला में तबाही, 2 की मौत, 6 लापता, रेस्क्यू जारी | वनइंडिया हिंदी

    सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार की सुबह ट्वीट करते हुए जानकारी दी थी, ''पिथौरागढ़ जनपद के जुम्मा गांव के पास भूस्खलन की वजह से 2 लोगों की दुखद मौत एवं 5 अन्य की मलबे में दबे होने की खबर है। इस विषय में जिलाधिकारी से बात कर रेस्क्यू मिशन तेज करने का निर्देश दिया है। मैं वहां फंसे लोगों की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।'' उत्तराखंड सरकार के मुताबिक, अब तक तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

    बारिश, बादल फटने और चट्टाने गिरने से बिगड़े हालात

    पहाड़ों पर इन दिनों मूसलाधार बारिश के साथ बादल फटने, चट्टाने गिरने से हालात बिगड़ गए हैं। दो दिन पहले भी पिथौरागढ़ में बादल फटा था, जिससे बाढ़ आ गई थी। इस दौरान 3 लोगों की मौत हुई। टिहरी में बारिश के बीच हाईवे का एक हिस्सा बह निकला। बीते दिनों हुई भारी बारिश में नेशनल हाईवे नबंर 94 बह गया।

    नरेंद्र नगर में हाईवे का एक हिस्सा बहा

    टिहरी में नरेंद्र नगर के पास मूसलाधार बारिश की वजह से हाईवे का एक हिस्सा बह गया, जिसकी वजह से यातायात ठप पड़ गया। सड़क का हिस्सा पानी के तेज बहाव में ध्वस्त हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+