फायरिंग विवाद के बाद जेल में बंद कुंवर प्रणव चैंपियन की तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती,क्या है अपडेट

हरिद्वार के खानपुर विधायक उमेश कुमार के साथ फायरिंग विवाद के बाद जेल में बंद खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को दस्त की शिकायत के चलते हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

जिला अस्पताल में भर्ती पूर्व विधायक कुंवर प्रणव कुमार चैंपियन को सर्जन और जनरल फिजिशियन ने चेकअप के बाद हायर सेंटर रेफर किए जाने की सलाह दी है। लेकिन चैंपियन ने अपने आपको स्वस्थ बताते हुए हायर सेंटर रेफर होने से इनकार कर दिया।

Kunwar Pranav Champion After firing controversy jail admitted hospital deteriorating health update

डॉक्टरों की टीम ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का चेकअप किया है। डॉक्टरों ने चैंपियन को आवश्यक जांच की सलाह दी है। जांच की सुविधा अस्पताल में उपलब्ध न होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर किए जाने की सलाह दी है। फिलहाल उन्हें जिला अस्पताल में रखा गया है, डॉक्टरों का पैनल कुछ और रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। जिसके बाद यह फैसला किया जाएगा कि उन्हें हायर सेंटर भेजा जाए या नहीं।

पुलिस ने हॉस्पिटल परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को जिला कारागार से हरिद्वार के जिला अस्पताल में लाया गया था। इस दौरान उन्होंने अपनी चेस्ट में समस्या और लूजमोशन के साथ ब्लड आने की शिकायत बताई थी। चेस्ट की समस्या के लिए उनका रात को ही ईसीजी कर लिया गया था, जोकि नॉर्मल आया है।

वहीं सुबह ब्लड सैंपल लेकर अब उनकी अन्य जांच कराई जा रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। बाकी टेस्टों के रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि 26 जनवरी को खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के आरोप में चैंपियन को गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद, उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वहीं, खानपुर विधायक उमेश कुमार को से जमानत मिल गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+