KOTDWAR बाबा दुकान विवाद से सुर्खियों में आए मोहम्मद दीपक को किसने दी जान से मारने की धमकी, जानिए पूरा मामला

KOTDWAR Baba Dukaan controversy कोटद्वार में बाबा दुकान के विवाद से सुर्खियों में आए दीपक कुमार (मोहम्मद दीपक) को जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दीपक की हत्या करने वाले को ₹2 लाख का इनाम देने की घोषणा की है। जिसके बाद से हड़कंप मच गया।

दीपक कुमार ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई है। दीपक को सोशल मीडिया पर मिली धमकी के बाद माहौल फिर गरमा गई है। मुस्लिम संगठन दीपक के पक्ष में आ गए हैं।

KOTDWAR Baba Dukaan controversy Who threatened kill Mohammad Deepak limelight Know matter BIHAR

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान राजा उत्कर्ष निवासी मोतिहारी (बिहार) के रूप में हुई है। जिसके बाद एफआईआर में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क कर आरोपी पर कार्रवाई की बात की है।

जमीअत के प्रदेश महासचिव मौलाना शराफत अली कासमी ने पत्र में कहा कि दीपक कुमार ने मानवीय और संवैधानिक दायित्व निभाते हुए हिंसा का विरोध किया लेकिन उन्हें लगातार धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। जमीअत ने कहा कि ऐसे नागरिक को निशाना बनाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जिसने हिंसा के खिलाफ खड़े होकर सामाजिक सौहार्द और इंसानियत का परिचय दिया।

बता दें कि 26 जनवरी को कोटद्वार में दुकान का नाम बाबा रखने को लेकर विवाद हुआ। कोटद्वार में एक मुस्लिम समाज के बुजुर्ग की दुकान का नाम बाबा होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और नाम बदलने की मांग की। इसी दौरान जब विवाद चल रहा था तो जिम ट्रेनर दीपक कुमार ने स्वयं को मोहम्मद दीपक बताकर बुजुर्ग दुकानदार का साथ दिया और उनके समर्थन में सामने आए।

जिसके बाद दीपक को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए और कोटद्वार में जमकर बवाल हुआ। दीपक की सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ चर्चा हुई। उन्हें सोशल मीडिया में हीरो तक बताया जाने लगा। हर कोई दीपक से मिलने कोटद्वार तक पहुंचने लगे। दीपक के वीडियो भी जमकर वायरल हुए। कई संगठनों ने दीपक को सम्मानित करने की घोषणा की है। झारखंड सरकार ने दो लाख रुपए देने की घोषणा की। लगातार दीपक सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+