जानिए कौन हैं राहुल राजीव साह जिन्होंने 12 ज्योतिर्लिंग व शक्तिपीठों के डेढ़ साल तक साइकिल यात्रा कर किए दर्शन

Rahul Rajeev Sah religious journey by bicycle: धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यावरण का संदेश लेकर अल्मोड़ा के राहुल राजीव शाह ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। राहुल ने साईकिल से देश के द्वादश ज्योतिर्लिंगों (12ज्योतिर्लिंगों) प्रसिद्ध शक्ति पीठों और धामों के दर्शन किए। इसके बाद राहुल अल्मोड़ा पहुंच गए हैं।

17 महीने तक राहुल साइकिल से यात्रा करते रहे। जिसमें काफी परेशानियों और कठिनाइयों का सामना हुआ। घर लौटने पर लोगों ने राहुल की फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया गया। फिर ढोल नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण कराया गया।

Know who Rahul Rajeev Sah almora visited 12 Jyotirlingas Shakti Peethas cycling one half year

राहुल 10 जनवरी 2024 को साईकिल से अयोध्या के लिए निकले थे, उसके बाद उन्होंने केदारनाथ धाम से द्वादश ज्योतिर्लिंगों की यात्रा प्रारंभ की, राहुल राजीव ने अल्मोड़ा पहुंचने पर अपने कारखाना बाजार स्थित आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि 10 जनवरी 2024 से जून 2025 तक 17माह तक द्वादश ज्योतिर्लिंगों की लगभग 15हजार किमी यात्रा साईकिल से पूरी की , इस दौरान उन्होंने 3 धाम और प्रसिद्ध आदि शक्ति पीठों के दर्शन भी किए।

राहुल ने बताया कि डेढ़ वर्ष की यात्रा के दौरान उन्हें कई परेशानियां भी हुई, और देश की संस्कृति, शिक्षा,रहन सहन, खान पान आदि की जानकारी भी हुई। उन्होंने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों की यात्रा वह राष्ट्र प्रेम शांति और एकता के उद्देश्य से लेकर अल्मोड़ा से निकले थे उनकी यात्रा यहां पहुंचने के साथ पूरी हुई। भविष्य में भी वह अपनी यात्राएं जारी रखेंगे।

राहुल राजीव ने द्वादश ज्योतिर्लिंगों की यात्रा के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र हित के लिए जागृति लाना, राष्ट्र प्रेम को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण,गौ हत्या बंद कराने के लिए लोगों को जागरूक करना था, उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान उन्होंने पेड़ो के कटान रोकने और पौधारोपण के लिए लोगों को भी प्रेरित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+