Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए कौन है आईपीएस पूर्व डीजीपी अशोक कुमार, जिन्हें हरियाणा सरकार ने खेल विश्वविद्यालय का कुलपति किया नियुक्त

उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को हरियाणा सरकार ने खेल विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। अशोक कुमार ने 34 वर्षों से ज्यादा का समय देश में सिविल सेवा आईपीएस के तौर ​पर सेवाएं दी हैं। अब अशोक कुमार खेल के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देंगे। अशोक कुमार ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय का कुलपति बनाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है।

Know who ips former DGP Ashok Kumar appointed Vice Chancellor Sports University Haryana Government.

अशोक कुमार 1989 बैच के आईपीएस हैं। जो कि उत्तराखंड के डीजीपी यानी पुलिस महानिदेशक के पद से रिटायर हुए हैं। वह नवंबर 2020 से 30 नवंबर 2023 तक उत्तराखंड के डीजीपी रहे। उनका जन्म 20 नवंबर 1964 को हरियाणा के पानीपत जिले के कुराना गांव में हुआ था।

अशोक कुमार ने गांव के ही सरकारी विद्यालय से अपनी स्कूलिंग पूरी की है। 12वीं के बाद उन्हें आईआईटी दिल्ली में दाखिला मिला। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली से ही थर्मल इंजीनियरिंग में एमटेक किया।

बतौर डीजीपी अशोक कुमार ने उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को लेकर कई अहम काम किए। अशोक कुमार के कार्यकाल में ऑपरेशन स्माइल, ऑपरेशन प्रहार, ऑपरेशन मर्यादा, ड्रग्स फ्री देवभूमि जैसे समाज के लिए कई अहम अभियान भी चलाए गए। अशोक कुमार ने एक लेखक के तौर पर भी अपनी इमेज बनाई। उन्होंने 'खाकी में इंसान' पुस्तक भी लिखी। अशोक कुमार ने साइबर क्राइम पर साइबर एनकाउंटर्स पुस्तक प्रकाशित की है।

अपनी नई पारी के बारे में सोशल मीडिया में जानकारी देते हुए अशोक कुमार ने लिखा कि बतौर आईपीएस अधिकारी 34 वर्षों से अधिक समय तक देश और समाज की सेवा करने के बाद, हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति के रूप में एक नयी यात्रा शुरू करने जा रहा हूँ।

किशोरावस्था से ही खेल मेरे जीवन का अभिन्न अंग रहा है, मैं इस भूमिका के लिए अपना अधिकतम समर्पण और आप सभी के सहयोग से स्पोर्ट्स को एक नए आयाम तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध रहूँगा। मैं ईश्वर, अपने परिवार और प्रियजनों के आशीर्वाद और सहयोग के लिए आभारी हूँ। मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+