जानिए कौन हैं BJP के पूर्व MLA सुरेश राठौर और फिल्म अभिनेत्री उर्मिला सनावर,एक साथ आए सामने, किया बड़ा खुलासा

former BJP mla Suresh Rathore film actress Urmila Sanawar: उत्तराखंड से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और फिल्म अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच चला आ रहा विवाद खत्म हो गया है। सुरेश राठौर ने सार्वजनिक रूप से उर्मिला सनावर को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है।

सुरेश राठौर ज्वालापुर के पूर्व विधायक रहे हैं। सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर एक साथ मीडिया के सामने आए। इस दौरान उर्मिला नई दुल्हन के परिधान में दिखाई दीं। पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि अब हम दोनों मिलकर अपने सामाजिक, राजनीतिक और वैवाहिक जीवन को एक नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। यह सच्चे प्यार की जीत है।

Know who former BJP mla Suresh Rathore film actress Urmila Sanawar came together big revelation

कहा कि- मैं उर्मिला से पहले ही कहता रहा हूं कि वह इस मामले को मीडिया में न लाएं, क्योंकि मेरी कुछ मजबूरियां थीं। लेकिन अब मैंने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है और इसकी सार्वजनिक घोषणा भी कर रहा हूं। राठौर ने बताया कि 23 मई को उर्मिला के घर पर हुए हमले की जांच हो रही है और यह किसी साजिश का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे थे, लेकिन अब सारा विवाद समाप्त हो चुका है।

उन्होंने कहा कि पहली पत्नी और परिवारजनों को भी इस निर्णय के बारे में बता दिया गया है। जिसका अब कोई विवाद नहीं रह गया है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे आज 'मिशन सिंदूर' की जीत मिली है। मैंने जो संघर्ष किया, उसका फल आज मिला है। उर्मिला ने कहा कि अब तक जो ​उन्होंने कहा वह सब उनके संघर्ष की वजह से हुआ। कहा कि अब वे नए जीवन की शुरूआत करने जा रहे हैं। सुरेश राठौर और उर्मिला दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं।

बता दें कि मामले ने तब तूल पकड़ा जब उर्मिला सनावर ने मई में एक वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया था, जिसमें पूर्व विधायक उनके बाल संवारते दिख रहे थे। वीडियो को उन्होंने फिल्म की शूटिंग का हिस्सा बताया था। जिसके बाद सुरेश राठौर ने सहारनपुर की महिला उर्मिला सनावर पर ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+